Republic Day Shayari: 26 जनवरी का दिन भारत के हर नागरिक के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति का प्रतीक है. इसी दिन हमारे देश को संविधान मिला और भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना. गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि यह हमें हमारे अधिकारों, कर्तव्यों और शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है.
इस खास मौके पर अगर आप भी अपने जज़्बात शब्दों में पिरोना चाहते हैं, तो यहां पढ़िए Republic Day Shayari, जो दिलों में देश के लिए प्यार और सम्मान जगा देगी.
Republic Day Shayari: गणतंत्र दिवस पर पढ़ें देशभक्ति वाली शायरी जो दिल में भर दे जोश और गर्व
1. वतन की मिट्टी में कुछ बात है जनाब,
तभी तो हर दिल कहता है – भारत ज़िंदाबाद!! भारत ज़िंदाबाद!!
2. ना पूछो ज़माने से क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान की तो सिर्फ़ तिरंगा निशानी है.
3. लहू से लिखा गया है भारत का इतिहास,
तभी तो हर पन्ने में बसता है देशप्रेम का विश्वास.
4. संविधान ने हमको अधिकारों का मान दिया,
गणतंत्र ने हर नागरिक को समान दिया.
5. एकता में शक्ति है, ये दुनिया ने माना,
भारत की पहचान है भाईचारे का खजाना.
6. ना धर्म से बड़ा कुछ, ना जाति की दीवार,
संविधान ने सिखाया – सब बराबर, सब एक समान.
7. तिरंगे के तीन रंग बताते हैं ये बात,
त्याग, शांति, साहस – यही भारत की सौगात.
8.जब-जब लहराता है तिरंगा आसमान में,
दिल कह उठता है – गर्व है मुझे हिंदुस्तान पे.
9. तिरंगे की छांव में पलता है हर सपना,
भारत मां का मान और सम्मान की रक्षा करना है सपना अपना
10. कलम से लिखा गया जो अधिकारों का गीत,
उसी ने बनाई भारत की मजबूत रीत.
11. देशभक्ति का रंग जब दिलों में छाए,
हर भारतीय मिलकर वंदे मातरम् गाएं.
12. ना झुके थे कभी, ना झुकेंगे हम आज,
गणतंत्र की रक्षा में देंगे हर साज.
यह भी पढ़ें: Republic Day Shayari: 26 जनवरी की स्पीच में शामिल करें ये शायरी
यह भी पढ़ें: Tiranga Cake Recipe: गणतंत्र दिवस पर घर पर बनाएं स्पेशल तिरंगा केक, नोट कर लें यह आसान रेसिपी
