तेज गर्मी में घर को नैचुरल ठंडक और ताजी हवा देंगे ये 5 पौधें

गर्मी के मौसम में घर को ठंडा और ताजगी भरा बनाए रखने के लिए कुछ खास इनडोर पौधे बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. ये पौधे न केवल घर की हवा को शुद्ध करते हैं, बल्कि वातावरण में ठंडक और सुकून भी बनाए रखते हैं.

Best Cooling Plants for Home in Summer: तेज गर्मी में हर कोई अपने घर को ठंडा और फ्रेश रखना चाहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ इंडोर पौधे ऐसे भी होते हैं जो न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि तेज गर्मी में घर को नैचुरल ठंडक और ताजगी भी देते है. ये पौधे हवा में मौजूद टॉक्सिन को कम करते हैं, नमी बढ़ाते हैं और कमरे का तापमान बैलेंस रखने में मदद करते हैं. अगर आप भी अपने घर को नेचुरल तरीके से ठंडा रखना चाहते हैं, तो ये 5 पौधे आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं.

घर को ठंडा रखने वाले 5 पौधे (Best Cooling Plants for Home in Summer)

1. स्नेक प्लांट (Snake Plant)

स्नेक प्लांट (sansevieria)

स्नेक प्लांट (Sansevieria) को सबसे मजबूत और कम देखभाल वाले पौधों में से एक माना जाता है. यह यह पौधा रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है और कमरे की हवा को साफ करता है. इसकी वजह से घर का वातावरण ठंडा और ताजगी भरा महसूस होता है.

2. अरेका पाम (Areca Palm)

अरेका पाम

अरेका पाम एक बेहतरीन नेचुरल एयर ह्यूमिडिफायर माना जाता है. यह हवा में नमी बढ़ाकर गर्मी का असर कम करता है और घर को ट्रॉपिकल फील देता है.

3. वीपिंग फिग (Ficus Benjamina)

वीपिंग फिग प्लांट

यह पौधा घर की हवा से धूल और हार्मफुल एलिमेंट्स को कम करने में हेल्प करता है. इसकी हरी-भरी पत्तिया घर के टेम्परेचर को बैलेन्स्ड रखने में सहायक होती हैं.

4. चाइनीज एवरग्रीन (Chinese Evergreen)

चाइनीज एवरग्रीन

यह पौधा कम रोशनी में भी आसानी से बढ़ता है. इसकी खासियत है कि यह हवा को प्योर करता है और घर में ठंडक का अहसास बनाए रखता है.

5. रबर प्लांट (Rubber Plant)

रबर प्लांट

रबर प्लांट की बड़ी और घनी पत्तियां हवा को फिल्टर करने के साथ-साथ कमरे को ठंडा रखने में हेल्प करती हैं. यह घर की सजावट को भी शानदार बनाता है.

यह भी पढ़ें: मिट्टी नहीं, सिर्फ पानी में उगाएं ये 5 खूबसूरत फूलदार पौधे, घर बन जाएगा खूबसूरत मिनी गार्डन

यह भी पढ़ें: अबकी बार सही समय पर लगाएं मोगरा, हर सुबह महकेगा आपका घर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >