Bengali Baby Names: अपने राजकुमार के लिए यहां से चुनें एक प्यारा बंगाली नाम, साथ ही जानें इनके अर्थ

Bengali Baby Names: अगर आपके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है तो ऐसे में आप इस लिस्ट में से एक बेहद ही खूबसूरत बंगाली नाम चुन सकते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

Bengali Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की हो सकती है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके घर के राजकुमार के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम सुनने में जितने खूबसूरत और प्यारे हैं इनके अर्थ भी उतने ही जबरदस्त हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

बेटे के लिए प्यारे बंगाली नाम

  • आरुल: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो काफी बुद्धिमान हो.
  • अबनीश: इस नाम का अर्थ होता है एक राजा.
  • अभिरूप: इस नाम का अर्थ होता है हैंडसम.
  • अमर्त्य: इस नाम का अर्थ होता है अमर और दिव्य.
  • अरिंदम: इस नाम का अर्थ होता है शत्रुओं का नाशक.
  • बरुन: इस नाम का अर्थ होता है समुद्र का देवता.
  • भास्कर: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य.
  • बिश्वजीत: इस नाम का अर्थ होता है जिसने पूरे संसार पर विजयी हासिल की हो.
  • बिजॉय: इस नाम का अर्थ होता है प्रसन्नता.
  • चन्द्रगुप्त: इस नाम का अर्थ होता है एक राजा.
  • चिरादीप: इस नाम का अर्थ होता है शाश्वत दीपक.
  • चिराग: इस नाम का अर्थ होता है लैंप या फिर लाइट.
  • चंचल: इस नाम का अर्थ होता है बेचैन करने वाला.
  • देबाशीष: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का आशीर्वाद.
  • देबोजीत: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर की विजय; देवताओं का विजेता.

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >