Beetroot Raita: गर्मियों में ठंडी राहत, दही और चुकंदर का मेल जो रखे सेहत और स्वाद का ध्यान

Beetroot Raita: गर्मियों में अगर ठंडा रायता खाने के साथ मिल जाए तो मन खुश हो जाता है. रायता स्वाद में भी जबरदस्त होता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इस सीजन में आप चुकंदर यानी बीटरूट से बने रायता की रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

Beetroot Raita: गर्मी के मौसम में रायता का सेवन करने की सलाह दी जाती है. रायता खाने के स्वाद को बढ़ा देता है और ये सेहत के लिए भी अच्छा है. रायता की सबसे खास बात है इसका जल्दी बन जाना और ये पेट के लिए भी एक हेल्दी ऑप्शन है. अगर आप भी लंच में रायता बनाने की सोच रहे हैं तो आप बीटरूट यानी चुकंदर से बने रायते की रेसिपी को जरूर बनाएं. बीटरूट पोषक तत्व से भरपूर होता है और इसका सेवन हेल्थ को कई फायदे देता है. आइए जानते हैं बीटरूट या चुकंदर रायता बनाने के तरीके के बारे में. 

बीटरूट रायता बनाने के लिए सामग्री (Ingredients For Beetroot Raita)

  • बीटरूट- 1 
  • दही- 1 कप 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • भुना जीरा पाउडर- आधा चम्मच 
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई 
  • काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • हरा धनिया 
  • काला नमक- चुटकीभर  

रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Dahi Shimla Recipe: घरवाले चाटते रह जाएंगे हाथ, अगर इस तरीके से बनेगा दही शिमला

यह भी पढ़ें: Shahi Bhindi: घर पर बनाएं शाही भिंडी, दही और मसालों का अनोखा मेल

बीटरूट रायता बनाने की विधि (How to Make Beetroot Raita)

  • सबसे पहले आप बीटरूट को अच्छे से छीलकर साफ कर लें. बीटरूट को कद्दूकस कर लें. चुकंदर को आप गर्म पानी में डालकर 5-8 मिनट के लिए बॉइल कर लें. अब इसे आप पानी से आप बीटरूट को अलग कर दें. 
  • अब एक बाउल में दही को लें और इसे अच्छे से फेंट लें. इस दही में बीटरूट को भी मिक्स कर दें. 
  • अब इस मिश्रण में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, नमक और भुना जीरा पाउडर को भी डालें. 
  • अब इसमें काला नमक और काली मिर्च का पाउडर को भी डाल दें. अब सभी चीजों को मिक्स करें.
  • आप इस मिश्रण में बारीक कटा धनिया के पत्तों को भी डाल दें. आप चाहे तो इसमें तड़का लगा सकते हैं. तड़के के लिए आप राई, हींग और करी पत्ता का यूज कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:  Steamed Dal Tikki: तले-भुने को कहें बाय-बाय, बनाएं स्टिम्ड दाल टिक्की, स्वाद ऐसा जो दिल जीत ले!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >