Beauty Tips: ग्लोइंग स्किन की चाहत ऐसे होगी पूरी, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

Beauty Tips: अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है तो इन तरीकों को अपनाकर आप उसे ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकते हैं. चलिए इन तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Beauty Tips: आज के समय में स्किन केयर बहुत जरूरी है. बढते पॉल्यूशन के साथ स्किन से रिलेटेड प्रॉब्लम्स देखते को मिलती है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित होने वाली है जो अपनी ड्राई स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं. आज हम आपको स्किन केयर से जुड़ी कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप इन सभी प्रॉब्लम्स को दूर कर सकते है. तो चलिए इन आसान टिप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

स्किन के हिसाब से फेसवॉश चुनना

ड्राई स्किन वालों के लिए कोई आम फेसवॉश नहीं बल्कि कोई ऐसा फेसवॉश होना चाहिए जिसमे ग्लिसरीन, बटर और शिया शामिल हो ताकि वो चेहरे की नमी बरकरार रहे. यहीं ऑयली स्किनटोन वालों को ऐसा फेसवाश चुनना जो उनके चेहरे से एक्सेस ऑयल को चेहरे से हटा दे जिसमे सैलिसिलिक एसिड, विटामिन सी, टी ट्री ऑयल, दालचीनी और एलोवेरा जैसे तत्व शामिल हों.

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे अब नहीं बचेंगे एक भी दाग-धब्बे और मुंहासे, जानें छुटकारा पाने के आसान घरेलु नुस्खे

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल है जरूरी

फेसवॉश के इस्तेमाल के बाद मॉइस्चराइज़र जरूरी है क्योंकि फेसवॉश के बाद आपकी स्किन सेंसिटिव हो जाती है. उसको नरिश करने के लिए मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करते है. इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन सॉफ्ट एवं ग्लोइंग हो जाती है. आप ऐसे मॉइस्चराइज़र को चुने जिसमे ग्लिसरीन, बटर, एलोवेरा जैसे तत्व मौजूद हों.

पानी पीएं और रहें हाइड्रेट

एक अच्छी और क्लियर स्किन के लिए जितना ज्यादा आप पानी पिएंगे आपकी त्वचा उतनी निखरकर दिखेगी और ग्लो करेगी. इसलिए एक अच्छी स्किन पाने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है. एक अच्छी स्किन क्वालिटी के लिए आपको एक दिन में कम से कम आठ ग्लास पानी पीना चाहिए.

सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

धूप में जाने से या डेली लाइफ में भी आपको सनस्क्रीन का प्रयोग करना चाहिए. सनस्क्रीन के इस्तेमाल से आपकी स्किन यूवी किरणों से बची रहती है. अगर आपका काम धूप से जुड़ा हुआ है तो आप सनस्क्रीन लगाना कभी नहीं भूलें और अगर आपको आपको घर से बाहर धूप में नहीं भी निकलना है तो अपने डेली स्किनकेयर में सनस्क्रीन को शामिल कर ले. इनपुट: संजना गिरी

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: कच्चे दूध से बनाएं चमत्कारी फेस पैक, त्वचा को मिलेगी नयी चमक और खूबसूरती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >