Beauty Tips: चेहरे पर नहीं दिखेंगी अब झुर्रियां, इस तरह अमरूद के पत्तों से बनाएं फेस पैक

Beauty Tips: अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां दिखनी शुरू हो गयी हैं तो ऐसे में आप अमरूद के पत्तों से फेस पैक तैयार कर सकते हैं. यह फेस पैक झुर्रियों से छुटकारा पाने में आपकी काफी मदद करेगा.

Beauty Tips: बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर झुर्रियों का दिखना काफी आम बात है. अक्सर जब चेहरे पर झुर्रियों का दिखना शुरू होता है तो सबसे पहले चेहरे पर महीन रेखाएं दिखनी शुरू हो जाती हैं. अक्सर इन झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स काम तो कर जाते हैं लेकिन लेकिन, कई बार ये पूरी तरह से बेकार साबित हो जाते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जो चेहरे पर दिखाई देने वाली इन झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए तमाम तरीके अपना चुके हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से अमरूद के पत्तों से फेस पैक तैयार कर इन झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

इस तरह से बनाएं फेस पैक

अगर आप झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में अमरूद के पत्तों से इस फेस पैक को काफी आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं. इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको अमरूद की दो पत्तियों को लेकर उसे अच्छी तरह से पीस लेना होगा. पत्तों को पीसने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं. अब जो पेस्ट तैयार हुआ है उसे आपको अपने पूरे चेहरे पर लगा लेना होगा. करीबन आधे घंटे तक रहने देने के बाद आपको इस फेस पैक को अच्छी तरह से धो लेना होगा.

Also Read: अब सर्दियों में भी चेहरे पर नहीं आएंगे एक्ने और पिंपल्स, इस तरह रखें खुद को खूबसूरत

Also Read: Beauty Tips: चेहरे पर नहीं अब दिखेंगी झुर्रियां, इस पाउडर के इस्तेमाल से ग्लोइंग भी बनेगी त्वचा

फेस पैक के हैं और भी कई फायदे

अमरूद के पत्तों से तैयार किया गया यह फेस पैक सिर्फ आपकी मदद झुर्रियों से छुटकारा पाने में नहीं करता है. आप इस फेस पैक का इस्तेमाल एक्ने और पिंपल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए, एलर्जी से छुटकारा पाने के लिए और इसके साथ ही कोलेजन लेवल्स को बूस्ट करने के लिए भी कर सकते हैं.

Also Read: Beauty Tips: चेहरे पर न झुर्रियां दिखेंगी और न ही एक्ने का रहेगा खतरा, जानें और क्या हैं कच्चे आलू के फायदे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >