Beauty Tips: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन सिर्फ ग्लोइंग ही नहीं, बल्कि अंदर से भी हेल्दी रहे. इस चाहत को पूरा करने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं. लेकिन कई बार सबकुछ सही तरीके से करने के बावजूद भी स्किन की क्वालिटी बेहतर नहीं हो पाती और समय के साथ वह और ज्यादा डल और डैमेज्ड दिखने लगती है. ऐसे में समझ नहीं आता कि आखिर इसकी वजह क्या है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसके पीछे आपकी कुछ रोजमर्रा की आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं. कई बार ज्यादा मीठे ड्रिंक्स पीने की आदत भी स्किन को नुकसान पहुंचाने लगती है. इन स्वीट ड्रिंक्स में चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शरीर में इन्फ्लेमेशन बढ़ाने के साथ-साथ कोलेजन को भी कमजोर करने लगती है. अगर समय रहते इन ड्रिंक्स का सेवन कम नहीं किया जाए, तो चेहरे पर रिंकल्स, पिंपल्स और डलनेस जैसी समस्याएं नजर आने लगती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 स्वीट ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो चुपचाप आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
हर दिन न पीएं कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा
गर्मियों के इन दिनों में अक्सर हम कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन हर दिन करना शुरू कर देते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो आपकी यह आदत आपकी स्किन की चमक को हमेशा के लिए छीन सकती है. बता दें सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक्स में चीनी की क्वांटिटी काफी ज्यादा होती है और ऐसे में जब आप इन ड्रिंक्स को पीते हैं तो शरीर में ग्लाइकेशन की प्रक्रिया तेज हो जाती है. जब ऐसा होता है तो आपकी स्किन का कोलेजन कमजोर होने लग जाता है. इन ड्रिंक्स को कुछ ही दिनों तक रेगुलर पीने के बाद आपको अपने चेहरे पर रिंकल्स दिखाई देने लग जाएंगे और साथ ही आपको स्किन ढीली भी दिखने लग जाएगी. इस तरह के ड्रिंक्स आपकी स्किन को डिहाइड्रेटेड कर देते हैं जिसकी वजह से वह और भी ज्यादा बेजान लगने लगती है.
पैक्ड फ्रूट जूस का सेवन करना कम करें
कुछ लोग पैक्ड फ्रूट जूस को हेल्दी समझने की गलती कर बैठते हैं. आपको शायद यह जानकार हैरानी हो लेकिन इन पैक्ड जूस में चीनी के साथ-साथ प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है. जब आप रेगुलर बेसिस पर इनका सेवन करना शुरू करते हैं तो आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल काफी तेजी से बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से आपके चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं और साथ ही आपकी स्किन ज्यादा ऑयली भी नजर आने लग जाती है. अगर आप अपनी स्किन को डैमेज होने से बचाना चाहते हैं तो पैक्ड फ्रूट जूस से दूर रहें और इनकी जगह पर फ्रेश फलों का जूस एक सीमित मात्रा में पीना शुरू कर दें.
मिल्कशेक और फ्लेवर्ड कॉफी भी हानिकारक
चॉकलेट शेक, कैरेमल कॉफी और क्रीम वाले मिल्कशेक स्वाद के मामले में बेहद ही जबरदस्त लगते हैं, लेकिन इस तरह के जितने भी ड्रिंक्स होते हैं उनमें शुगर और कैलोरीज की मात्रा काफी ज्यादा होती हैं. इस तरह के स्वीट डेयरी ड्रिंक्स के सेवन से आपके शरीर में हार्मोनल चैंजेस होने लगते हैं जिस वजह से आपको एक्ने और स्किन इरिटेशन जैसी प्रॉब्लम्स भी होने लगती हैं. इसके अलावा ही इनमें मौजूद आर्टिफिशियल फ्लेवर्स और सिरप आपकी स्किन की नेचुरल हेल्थ को डैमेज भी कर सकते हैं.
एनर्जी ड्रिंक्स की वजह से हो सकता है डिहाइड्रेशन
अक्सर जब हम थक जाते हैं और इंस्टेंट एनर्जी पाना चाहते हैं, तो एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करना शुरू कर देते हैं. बता दें इस तरह के जितने भी ड्रिंक्स होते हैं उन्हें आपकी स्किन के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं माना जाता है. इनमें कैफीन के साथ-साथ शुगर की क्वांटिटी भी काफी ज्यादा होती है. जब आप ज्यादा कैफीन लेने लगते हैं तो आपके शरीर में पानी की कमी होने लगती है. ऐसा होने की वजह से आपकी स्किन ड्राई और पहले से भी ज्यादा थकी हुई नजर आने लगती है. जब आप रेगुलर बेसिस पर इन एनर्जी ड्रिंक्स को पीना शुरू करते हैं तो आपकी स्किन की चमक कम हो जाती हैं और साथ ही आप ज्यादा उम्रदराज भी दिखने लग जाते हैं.
स्वीटेंड बोटल्ड आइस्ड टी पीना छोड़ दें
दुकानों में मिलने वाले स्वीटेंड बोटल्ड आइस्ड टी को अक्सर हम हेल्दी समझ लेने की गलती कर बैठते हैं. बता दें इन ड्रिंक्स में भरी मात्रा में शुगर पाया जाता है. हद से ज्यादा मीठी आइस टी आपके शरीर में इन्फ्लेमेशन को बढ़ा सकती है जिसकी वजह से आपके चेहरे पर रेडनेस और पिंपल्स की प्रॉब्लम होने लगती है.
यह भी पढ़ें: इन 5 तरीकों से आपकी खूबसूरती निखार सकता है गुलाब जल, जान लें इस्तेमाल करने का सही तरीका
