Beautiful Baby Names: आपकी घर की लक्ष्मी के लिए शायद ही कहीं और मिले इनसे खूबसूरत नाम, लिस्ट पर जरूर डालें नजर

Beautiful Baby Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में आपके लिए एक से एक खूबसूरत ऑप्शन लेकर आए हैं. आप इस लिस्ट में से अपनी बेटी के लिए एक नाम आसानी से चुन सकते हैं.

Beautiful Baby Names: घर पर जब एक बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी के मन में सिर्फ यह ख्याल होता है कि इसे किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब घर पर बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में सभी के ऊपर उसके लिए नाम का चुनाव करने की भी जिम्मेदारी आ जाती है. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन मम्मी-पापा के लिए काफी ज्यादा काम की होने वाली है जिनके घर पर एक लक्ष्मी रुपी बेटी का जन्म हुआ है. आज हम आपकी घर की लक्ष्मी के लिए बेहद ही खूबसूरत नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. आप इस लिस्ट में से अपनी बेटी के लिए कोई सा भी एक नाम चुन सकते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके अर्थ.

यहां से चुनें अपनी बेटी का नाम

  • आदर्शिनी: इस नाम का अर्थ होता है आदर्शवादी.
  • आलोका: इस नाम का अर्थ होता है शोभायमान.
  • आमनी: इस नाम का अर्थ होता है वसंत.
  • आशिता: इस नाम का अर्थ होता है जो आशावान है.
  • अभिजिशया: इस नाम का अर्थ होता है स्वतंत्र लड़की.
  • भूमिका: इस नाम का अर्थ होता है धरती.
  • भौमि: इस नाम का अर्थ होता है देवी सीता.
  • बिपाशा: इस नाम का अर्थ होता है एक नदी.
  • चैतनिका: इस नाम का अर्थ होता है ध्यान.
  • चार्वी: इस नाम का अर्थ होता है एक खूबसूरत महिला.
  • चित्राणि: इस नाम का अर्थ होता है गंगा नदी.
  • देविना: इस नाम का अर्थ होता है एक देवी की तरह.
  • देविशि: इस नाम का अर्थ होता है देवी दुर्गा.
  • दिशिता: इस नाम का अर्थ होता है फोकस.
  • इहिता: इस नाम का अर्थ होता है इच्छा.

Also Read: Baby Names: सुख-समृद्धि से भरा रहेगा जीवन, अपनी राजकुमारी के लिए यहां से चुनें मां पार्वती से प्रेरित नाम

Also Read: Baby Names: आपकी प्यारी से बेटी के लिए ये हैं सबसे खूबसूरत और यूनिक नाम, साथ ही जानें अर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >