Baby Names: बेटे और बेटी के लिए चुनें सुंदर और यादगार नाम

Baby Names: अगर आप भी अपने बेटे या बेटी के लिए सुंदर और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं तो यहां देखें बेबी नेम्स की लिस्ट.

Baby Names: बच्चे का जन्म किसी भी परिवार के लिए खास होता है. बच्चे के जन्म की बात पता चलते ही पूरी फैमिली में खुशी और उत्साह का माहौल बन जाता है. घर के सदस्य बच्चे की पहली झलक पाने के लिए उतावले हो जाते हैं. बच्चे के जन्म के बाद पेरेंट्स की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है. बच्चे की देखभाल करना, समय पर दूध देना, नींद और स्वास्थ्य का ध्यान रखना इन सब चीजों में पेरेंट्स पूरी तरह व्यस्त हो जाते हैं. जन्म के बाद बच्चे का नाम रखना एक जरूरी काम होता है. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सुंदर और अर्थपूर्ण हो. अगर आप भी अपने नन्हे से राजकुमार या राजकुमारी के लिए एक प्यारा और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. इस आर्टिकल में हम आपके लिए लड़कों और लड़कियों दोनों के खूबसूरत नामों की लिस्ट लेकर आए हैं. 

बेटे के लिए नाम की लिस्ट (Baby Names for Boys)

  • भास्कर (Bhaskar)– सूर्य, प्रकाश देने वाला.
  • चेतन (Chetan)– जागरूक, बुद्धिमान.
  • चिराग (Chirag)–  दीपक, जो अंधकार में रोशनी करे
  • गौरव (Gaurav)– सम्मान, प्रतिष्ठा, मान और गर्व
  • गगन (Gagan)– आकाश, विशाल और ऊंचा.
  • पुलकित (Pulkit)– उत्साहित, प्रसन्न, हर्षित
  • शौर्य (Shaurya)– वीरता, साहस.
  • विहान (Vihaan)– नई शुरुआत, सुबह का उजाला.

बेटी के लिए नाम की लिस्ट (Baby Names for Girls)

  • प्रीति (Preeti)– प्रेम, स्नेह, मोह.
  • प्रभा (Prabha)– प्रकाश, तेज, रोशनी.
  • प्रेक्षा (Preksha)– दर्शन, ध्यान से देखना.
  • अर्चना (Archana)– पूजा, भक्ति. 
  • स्नेहा (Sneha)– स्नेह, प्रेम, ममता.
  • नव्या (Navya)– नवीन, आधुनिक.
  • अंशिका (Anshika)– एक छोटा हिस्सा, भाग.
  • मृदुला (Mridula)– कोमल, नर्म, सुंदर.
  • कृति (Kriti)– रचना. 

यह भी पढ़ें: Baby Names 2026: नए साल में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए यूनिक, मीनिंगफुल और मॉडर्न बेबी नेम्स की पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें: Modern Indian Baby Names With Meaning: अपने नन्हे मेहमान के लिए चुनें मॉडर्न और यूनिक नाम,हर कोई पूछेगा अर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >