Baby Names: अपने छोटे मेहमान के लिए चुनें प्यारे और खूबसूरत नाम, यहां देखें लिस्ट

Baby Names: हर माता-पिता चाहते हैं अपने बच्चे को खास नाम देना चाहते हैं. अगर आप भी बच्चे के लिए नाम ढूंढ रहे हैं तो यहां देखें नाम की लिस्ट.

Baby Names: बच्चे का जन्म पूरे परिवार के लिए खुशियों भरा पल लेकर आता है. ये पल माता-पिता के लिए बेहद खास होता है. जब घर में नन्हा मेहमान आता है, तो हर माता-पिता से लोग पूछते हैं कि बच्चे का नाम क्या रखा है? बच्चे के जन्म के साथ कई जिम्मेदारियां भी आती हैं इसमें सबसे अहम है बच्चे का नाम रखना. नाम किसी भी व्यक्ति के पहचान का अहम हिस्सा होता है. सभी पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए एक अच्छा नाम रखना चाहते हैं जो सुनने में भी अच्छा हो और जिसका मतलब भी खास हो. आपके घर में भी बेटी या बेटे का जन्म हुआ है और आप भी नाम की तलाश में है तो इस आर्टिकल में बेबी नेम के बारे में जान सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ नाम सुंदर और अर्थपूर्ण नाम. 

बेटे के लिए नाम की लिस्ट ( Baby Names For Boys)

  • लक्ष्य (Lakshya)- इस नाम का अर्थ होता है उद्देश्य.
  • ललित (Lalit)- इस नाम का अर्थ होता है सुंदर, मनोहर, आकर्षक. 
  • जगत (Jagat)-  इस नाम का अर्थ होता है संसार, दुनिया
  • कौशल (Kaushal)-  इस नाम का अर्थ होता है दक्ष और प्रतिभाशाली.
  • लोकेश (Lokesh)- इस नाम का अर्थ होता है संसार का स्वामी.
  • मयंक (Mayank)- इस नाम का अर्थ होता है चंद्रमा, शांति और सौम्यता का प्रतीक.
  • कुणाल(Kunal)- इस नाम का अर्थ होता है कमल का फूल.

बेटी के लिए नाम की लिस्ट ( Baby Names For Girls)

  • लावण्या (Lavanya)- इस नाम का अर्थ होता है सुंदर, आकर्षक. 
  • ललिता (Lalita)- इस नाम का अर्थ होता है मनमोहक और सुंदर.
  • जीविका (Jeevika) – इस नाम का अर्थ होता है जीवन का स्रोत.
  • जया (Jaya)- इस नाम का अर्थ होता है विजेता, सफलता पाने वाली.
  • कल्याणी (Kalyani)-  इस नाम का अर्थ होता है शुभ, मंगलकारी और भाग्यशाली.
  • जागृति (Jagriti)-  इस नाम का अर्थ होता है जागरूकता, सचेत.
  • काव्या (Kavya)- इस नाम का अर्थ होता है कविता. 

यह भी पढ़ें- Baby Boy Name with P Letter: अपने बेटे के लिए खोज रहे हैं प अक्षर से नाम? यहां देखें 21 बेस्ट ऑप्शन्स

यह भी पढ़ें- Freedom Fighters Names For Kids: अपने नन्हे वीर का नामकरण करें इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >