गर्मी के दिनों में बनाएं बेल का शरबत, गरिमा भार्गव ने बताया तरीका

Bael Ka Sharbat: गर्मी का मौसम आ गया है, इस समय हर किसी को कुछ ठंडा पीने का मन करता है. ऐसे में आप घर पर आसानी से बेल का शरबत बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.

Bael Ka Sharbat: गर्मी के दिनों में अगर आपको घर पर बना ठंडा और ताजगी भरा ड्रिंक चाहिए, तो बेल का शरबत ट्राई कर सकते हैं. गर्मी के दिनों में बाजार में बेल का फल आसानी से मिल जाता है. लोग इसे अक्सर सीधे फल के तौर पर खा लेते हैं. ऐसे में अगर आप इससे घर पर जूस या शरबत बनाकर तैयार करें, तो इसे पीना और भी मजेदार लगता है. इस आर्टिकल की मदद से आप जान सकते हैं घर पर बेल का शरबत बनाने का तरीका. इसे बनाने की रेसिपी गरिमा भार्गव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @deliciousbygarima पर शेयर किया है. ये शरबत स्वाद में इतना टेस्टी होता है कि बड़ों के अलावा बच्चे भी इसे मन से पिएंगे.

बेल का शरबत बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बेल – 1 
  • चीनी पाउडर या गुड़ 
  • पुदीना का पत्ता 
  • बर्फ के टुकड़े 
  • पानी 

बेल का शरबत बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक बेल का फल लें. अब इसे तोड़कर इसका गूदा निकाल लें. अब आप इसे एक कटोरी में निकाल लें, इसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मैश करें. 
  • अब आप इसे एक छन्नी की मदद से दूसरी कटोरी में छान लें. इसमें हल्का पानी डालकर फिर से इसे छान लें. 
  • निकले हुए जूस में आप चीनी पाउडर या गुड़ डालें, फिर थोड़ा पानी, बर्फ के टुकड़े और पुदीना के पत्ते डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब तैयार हुए बेल की शरबत को आप एक गिलास में निकालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Gulkand Recipe: अब बाजार से नहीं, घर पर बनाएं ताजी गुलाब की पंखुड़ियों से गुलकंद, जानें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें- Dates Milkshake Recipe: एनर्जी से भरपूर, स्वाद में जबरदस्त, ट्राई करें टेस्टी खजूर मिल्क शेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >