Baby Names: नाम चुनने की उलझन खत्म करें, यहां देखें बच्चों के लिए खूबसूरत अर्थ वाले नामों की लिस्ट

Baby Names: बच्चे का नाम तय करना मुश्किल लग रहा है? अगर आप ऐसा नाम चाहते हैं जो आसान हो, अर्थ वाला हो और सुनने में भी प्यारा लगे, तो यह लिस्ट आपके लिए है. नाम रखने से पहले इसे पढ़ना आपके लिए बहुत काम का साबित हो सकता है.

Baby Names: बच्चे का नाम रखना हर परिवार के लिए एक बहुत ही खास और दिल से जुड़ा फैसला होता है. माता-पिता चाहते हैं कि नाम सुनने में प्यारा लगे, अच्छा मतलब बताए और समय के साथ पुराना न लगे. लेकिन इतने सारे नामों के बीच सही नाम चुनना कई बार मुश्किल हो जाता है. ऐसे में जरूरत होती है ऐसी लिस्ट की, जहां नाम सिर्फ सुंदर ही नहीं बल्कि अच्छे अर्थ वाले भी हों. अगर आप भी अपने बच्चे के लिए कोई खास, सरल और याद रहने वाला नाम ढूंढ रहे हैं, तो यहां आपको चुनने में आसानी होगी.

बेटी के लिए खूबसूरत अर्थ वाले कौन से नाम हैं?

आन्या (Anya) – दयालु और सुंदर.
काव्या (Kavya) – कविता जैसी सुंदर.
सिया (Siya) – माता सीता का नाम.
अन्वी (Anvi) – भगवान की कृपा.
ईशिता (Ishita) – जो चाही गई हो.
रिधिमा (Ridhima) – खुशियों से भरी.
नायरा (Nayra) – चमकदार और सुंदर.
मीरा (Meera) – भगवान कृष्ण की भक्त.
आराध्या (Aaradhya) – पूजा के योग्य.
पिहू (Pihu) – मीठी और प्यारी.

बेटे के लिए खूबसूरत अर्थ वाले कौन से नाम हैं?

आरव (Aarav) – शांत और समझदार बच्चा.
विवान (Vivaan) – जीवन से भरा हुआ.
अयान (Ayaan) – ईश्वर का दिया हुआ उपहार.
अद्विक (Advik) – अनोखा और खास.
कबीर (Kabir) – महान और सच्चा.
रीयान (Riyan) – छोटा राजा.
ध्रुव (Dhruv) – मजबूत और स्थिर.
आर्यन (Aryan) – नेक और अच्छा इंसान.
शौर्य (Shaurya) – बहादुरी और हिम्मत.
ईशान (Ishaan) – भगवान शिव का नाम.

ये भी पढ़ें: Baby Boy Names: बेटे का नाम रखने से पहले जरूर देखें यह खास और चुनिंदा नामों का कलेक्शन

ये भी पढ़ें: Baby Girl Names: मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, बेटी के लिए नामों का खास कलेक्शन

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >