Baby Names: ट्रेडिशनल होने के साथ ही बेहद ही मॉडर्न हैं आपके बेटे के ये नाम, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक मॉडर्न और ट्रेडिशनल नाम की तलाश कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपके बेटे के लिए मॉडर्न और ट्रेडिशनल नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आये हैं.

Baby Names: घर पर एक बेटे का जन्म मतलब पूरे परिवार में एक अलग खुशी की लहर. सिर्फ माता-पिता ही नहीं बल्कि परिवार के बाकी सदस्य भी घर पर आये इस नन्हें से जान के पीछे लग जाते हैं और इसकी जरूरतों का ख्याल रखने लगते हैं. घर पर एक बच्चे का जन्म होते ही सभी के ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ जाती है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. हम इसे एक बड़ी जिम्मेदारी इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आप जिस भी नाम का चुनाव अपने बच्चे के लिए करते हैं वह उसके साथ जीवनभर रहता है और इसी नाम से इसे पहचान भी मिलती है. आज इस आर्टिकल में हम आपके बेटे के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम ट्रेडिशनल तो हैं ही बल्कि इसके साथ ही बेहद ही मॉडर्न भी हैं. तो चलिए आपके बेटे के इन नामों पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इन नामों के अर्थ भी जानते हैं.

बेटे के लिए मॉडर्न और ट्रेडिशनल नाम

  • वत्सल: इस नाम का अर्थ होता है स्नेही और प्रेमपूर्ण.
  • देवेन: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वरीय और दिव्य.
  • ईशान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव या इच्छा.
  • मिहिर: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य, उज्ज्वल और चमकीला.
  • तेजस: इस नाम का अर्थ होता है चमक और दीप्ति.
  • राघव: इस नाम का अर्थ होता है भगवान राम का वंश.
  • विक्रांत: इस नाम का अर्थ होता है साहसी और निर्भीक.
  • क्षितिज: इस नाम का अर्थ होता है लिमिट.
  • अविराज: इस नाम का अर्थ होता है राजसी और शानदार.
  • रिधेश: इस नाम का अर्थ होता है हार्दिक और भगवान गणेश.
  • पृथिव: इस नाम का अर्थ होता है पृथ्वी, जमीनी और मजबूत.
  • ओजस: इस नाम का अर्थ होता है प्रतिभा और शक्ति.
  • एहान: इस नाम का अर्थ होता है अपेक्षित और सूर्योदय.
  • नाविक: इस नाम का अर्थ होता है नया या नेविगेटर.
  • लिवान: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर और मनमोहक.
  • तविश: इस नाम का अर्थ होता है स्वर्ग, मजबूत और शक्तिशाली.

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने बेटे के लिए यहां से चुनें एक मॉडर्न हिंदू नाम, अर्थ भी हैं एक से एक कमाल

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपके जिगर के टुकड़े के लिए ये हैं कुछ बेहद ही यूनिक और प्यारे नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटे के लिए कर रहे नाम की तलाश? इस लिस्ट के साथ खोज होगी समाप्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >