Baby Names: सभी के मन को मोह लेंगे आपके बेटे के ये आधुनिक नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश में है तो ऐसे में इस लिस्ट में से उसके लिए एक मनमोहक और आधुनिक नाम चुन सकते हैं. चलिए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इन नामों के अर्थ भी जानते हैं.

Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की हो सकती है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके इस नन्हें से घर के चिराग के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम जितने मॉडर्न हैं उतने ही ट्रेंडी भी हैं. आप इनमें से कोई सा भी प्यारा सा नाम अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं. तो चलिए डालते हैं इस लिस्ट पर एक नजर और साथ ही इन नामों के जानते हैं अर्थ.

आपके बेटे के लिए कुछ मॉडर्न नाम

  • रघुवंश: यह नाम भगवान राम का भी एक एक नाम है.
  • प्रणव: यह नाम भगवान विष्णु का एक नाम है.
  • आर्यन: इस नाम का अर्थ होता है श्रेष्ठ.
  • वियान: इस नाम का अर्थ होता है ऊर्जावान या फिर जीवन से भरपूर.
  • यश: इस नाम का अर्थ होता है महिमा या फिर सफलता.
  • अहिल: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धिमान या फिर ज्ञानी.
  • विवान: इस नाम का अर्थ होता है जीवन से भरपूर.
  • रेयांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु का अंश.
  • कबीर: इस नाम का अर्थ होता है महान.
  • अयान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का तोहफा.
  • ध्रुव: इस नाम का अर्थ होता है अचल और स्थिर.
  • आरव: इस नाम का अर्थ होता है शांत या फिर शांतिपूर्ण.
  • शौर्य: इस नाम का अर्थ होता है साहस और वीरता.
  • जेन: इस नाम का अर्थ होता है शांत और ध्यान.
  • सिद्धार्थ: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसने अपने सभी लक्ष्य हासिल कर लिए हों.

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >