Baby Names: महादेव से प्रेरित ये हैं आपके बेटे के लिए कुछ बेहद ही शक्तिशाली नाम, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए भगवान शिव से प्रेरित एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो यहां आपको बेहद ही शक्तिशाली नामों की एक लंबी सी लिस्ट मिलने वाली है. ये सभी नाम जितने मनमोहक हैं इन नामों के अर्थ भी उतने ही प्यारे हैं.

Baby Names: जब हमारे घर पर एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में सारा परिवार उसके पीछे लग जाता है. परिवार का हर सदस्य यह चाहता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई तकलीफ या फिर परेशानी न हो. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में कई तरह की चीजें परिवार लिए काफी जरूरी हो जाती हैं. इन्हीं में से एक चीज है उसके लिए नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटे का जन्म हुआ है और वे इस बच्चे के लिए भगवान शिव से प्रेरित एक नाम की तलाश कर रहे है. आज हम आपके बेटे के लिए बेहद ही शक्तिशाली नामों की एक लंबी सी लिस्ट लेकर आए हैं. आप इस लिस्ट में से कोई सा भी नाम अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं नजर और साथ ही जानते हैं इन नामों के अर्थ.

महादेव से प्रेरित आपके बेटे के लिए कुछ नाम

  • शिवा: इस नाम का अर्थ होता है शुभ.
  • अचिंत्या: इस नाम का अर्थ होता है समझ से परे.
  • अभिरामा: इस नाम का अर्थ होता है मनभावन.
  • आलोक: इस नाम का अर्थ होता है रोशनी.
  • रूद्र: इस नाम का अर्थ होता है भयंकर.
  • ध्रुवा: इस नाम का अर्थ होता है अचल.
  • अक्षत: इस नाम का अर्थ होता है मुकम्मल.
  • अभय: इस नाम का अर्थ होता है निडर.
  • धनंजय: इस नाम का अर्थ होता है धन का विजेता.
  • महादेव: इस नाम का अर्थ होता है सर्वोच्च देवता.
  • मृदंग: इस नाम का अर्थ होता है पृथ्वी.
  • ओमकार: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र ध्वनि.
  • सदाशिव: इस नाम का अर्थ होता है शाश्वत शिव.
  • शिवेंद्र: इस नाम का अर्थ होता है शिव के स्वामी.
  • योगेश: इस नाम का अर्थ होता है योगियों के भगवान.
  • तेजस: इस नाम का अर्थ होता है चमक.
  • वत्सल: इस नाम का अर्थ होता है स्नेही.

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपके जिगर के टुकड़े के लिए ये हैं कुछ बेहद ही यूनिक और प्यारे नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

ये भी पढ़ें: Vedic Baby Names: आपके बेटे के लिए बेहद ही शुभ हैं वेद-पुराणों से प्रेरित ये नाम, सुख और समृद्धि से भर देते हैं उसका जीवन

ये भी पढ़ें: Baby Names: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम से प्रेरित ये हैं आपके राजकुमार के लिए कुछ मॉडर्न और यूनिक नाम, देखने लिस्ट और जानें अर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >