Baby Names: आपके बेटे के लिए नाम की खोज अब होगी समाप्त, इस लिस्ट पर जरूर डालें एक नजर

Baby Boy Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो अब आपकी यह तलाश खत्म होने वाली है. आज हम आपके लिए कुछ यूनिक और ट्रेंडी नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं.

Trendy Baby Boy Names: जब आपके घर पर एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में आपकी जिम्मेदारियां काफी ज्यादा बढ़ जाती है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इस बच्चे के लिए एक नाम चुनने की. बच्चों के लिए एक सही नाम का चुनाव करना इसलिए भी हमारे लिए काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है क्योंकि, हम उसके लिए जिस भी नाम का चुनाव करते हैं वह नाम उसके साथ जीवनभर साथ रहता है और उसी नाम से उसकी पहचान भी होती हो. ऐसे में अगर आप इस समय अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो अब आपको यह तलाश खत्म हो जाने वाली है. आज हम आपके लिए नामों की एक लिस्ट लेकर आये है जिसमें से आप अपने बेटे के लिए कोई सा भी एक यूनिक और खूबसूरत सा नाम चुन सकते है. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

आपके बेटे के लिए ये हैं कुछ ट्रेंडी नाम

  • अव्यान: इस नाम का अर्थ होता है जो उत्तम या भाग्यशाली हो
  • अदवान: इस नाम का अर्थ होता है तेजस्वी
  • आदिश: इस नाम का अर्थ होता है रचना या उद्द्श्य
  • इशांक: इस नाम का अर्थ होता है हिमालय का स्वामी
  • इरेश: इस नाम का अर्थ होता है पृथ्वी का स्वामी
  • ओजित: इस नाम का अर्थ होता है जिससे विजयी मिलती है
  • ग्रीतिक: इस नाम का अर्थ होता है पर्वत
  • चार्विक: इस नाम का अर्थ होता है प्यारा और आकर्षक
  • चित्राक्ष: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसकी आंखें खूबसूरत हों
  • तक्षय: यह नाम भगवान गणेश के कई नामों में से एक है.
  • निमय: इस नाम का अर्थ होता है परिवर्तन या फिर आदान-प्रदान
  • प्रवित: इस नाम का अर्थ होता है जो किसी काम में कुशल हो.
  • मिहित: यह नाम सूर्य देव का एक नाम है.
  • वृतिक: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो शुद्ध, पवित्र या दोषों से मुक्त हो.
  • शारव: इस नाम का अर्थ होता है मासूम और शुद्ध
  • स्पर्श: इस नाम का अर्थ होता है जिससे कोई अहसास हो.
  • सृजन: इस नाम का अर्थ होता है निर्माण या फिर रचना करना

Also Read: Baby Names: आपके क्यूट से बेटे के लिए ये हैं भारतीय संस्कृति से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जानें अर्थ

Also Read: Baby Names: आपकी तितलियों सी खूबसूरत बेटी के लिए ये हैं कुछ मॉडर्न और यूनिक नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >