Baby Names: अपने घर के चिराग के लिए यहां से चुनें भगवान विष्णु से प्रेरित शक्तिशाली नाम, साथ ही जानें अर्थ

Baby Boy Names: अगर आप भगवान विष्णु के भक्त हैं और अपने बच्चे के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो, इस लिस्ट में से एक नाम का चुनाव कर सकते हैं.

Baby Names: जब हमारे घर पर एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में पूरे घर पर एक जश्न का माहौल बन जाता है. इस नन्हे मेहमान की देखभाल और पालन-पोषण में किसी भी तरह की कमी न रह जाए इस बात की चिंता सभी को लगी रहती है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में परिवार के सभी सदस्यों की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी है इस बच्चे के लिए एक सही नाम का चुनाव करने की. एक सही नाम का चुनाव करना इस लिए भी काफी जरूरी हो जाता है क्योंकि, आप जिस भी नाम का चुनाव अपने बच्चे के लिए करते हैं वह नाम उसके साथ जीवनभर रहता है और इसी नाम से उसे पहचान भी मिलती है. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जो अपने घर के चिराग के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं. आज हम आपके लिए भगवान विष्णु से प्रेरित नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं. इस लिस्ट में से अपने बेटे के लिए आप कोई सा भी एक नाम चुन सकते हैं.

आपके बेटे के लिए भगवान विष्णु से प्रेरित नाम

  • विवान: इस नाम का अर्थ होता है जीवन देने वाला.
  • श्रीयम: इस नाम का अर्थ होता है लक्ष्मीपति.
  • निवान: इस नाम का अर्थ होता है मुक्ति देने वाला.
  • दिव्यांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु का आशीर्वाद.
  • अनव: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु का स्वरुप.
  • तनय: इस नाम का अर्थ होता है विष्णु के पुत्र.
  • आरुष: इस नाम का अर्थ होता है उगते सूर्य का प्रतीक.
  • आद्विक: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु का स्वरुप.
  • अक्षित: इस नाम का अर्थ होता है जिसे नष्ट न किया जा सके.
  • आरिष: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु के स्वरूप का प्रतीक.
  • आर्यव: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु के आदर्शों को धारण करने वाला.
  • वेदांत: इस नाम का अर्थ होता है ज्ञान का प्रतीक.
  • सिद्धांत: यह नाम विष्णु के धर्मप्रियता को दिखाता है.
  • श्रवण: इस नाम का अर्थ होता है विष्णु का भक्त.
  • अविक: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसने डर पर जीत हासिल की हो.

Also Read: Baby Names: अपने हैंडसम बेबी बॉय के लिए यहां से चुनें एक ट्रेंडी और यूनिक नाम, साथ ही जानें अर्थ

Also Read: Baby Names: बच्चे के लिए कर रहे हैं एक क्यूट नाम की तलाश? इस लिस्ट के साथ खोज होगी समाप्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >