Baby Names: आपके बेटे के लिए ये हैं सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहने वाले नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

Baby Names अगर आप अपने बेटे के लिए एक ट्रेंडी नाम की तलाश में है तो इस लिस्ट में से एक नाम चुन सकते हैं. ये सभी नाम जितने ट्रेंडिंग हैं उतने ही यूनिक भी हैं.

Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके बेटे के लिए ट्रेंडी और खूबसूरत नामों की एक लम्बी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम न सिर्फ सुनने में खूबसूरत हैं बल्कि इन नामों का अर्थ भी काफी ज्यादा मनमोहक है. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

आपके बेटे के लिए कुछ ट्रेंडी नाम

  • आकर्ष: इस नाम का अर्थ होता है आकर्षण.
  • अथर्व: यह नाम वेदों के एक नाम से प्रेरित है.
  • आरुष: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य.
  • अधृत: इस नाम का अर्थ होता है अनर्गल.
  • अयान: इस नाम का अर्थ होता है शांत.
  • दक्ष: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धिमान.
  • हार्दिक: इस नाम का अर्थ होता है दिल से हिम्मती.
  • ईशिर: इस नाम का अर्थ होता है शक्तिशाली.
  • कुशाग्र: इस नाम का अर्थ होता है तेज.
  • जयुष: इस नाम का अर्थ होता है विजयी.
  • निशीथ: इस नाम का अर्थ होता है आधी रात.
  • रुद्रांश: इस नाम का अर्थ होता है रूद्र का हिस्सा.
  • विराज: इस नाम का अर्थ होता है सार्वभौम.

बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: विभिन्न देवताओं और वेद पुराणों पर रखें अपने घर के चिराग का नाम, यहां जानें अर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >