Baby Names: अपनी बेटी को देना चाहते हैं एक मॉडर्न और यूनिक नाम? यह लिस्ट जरूर आएगी आपके काम

Baby Names: अगर आप इस समय अपनी बेटी के लिए एक मॉडर्न और यूनिक नाम की तलाश में हैं तो ऐसे में यह लिस्ट आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है.

Baby Names: घर पर जब एक बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्ची को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्ची की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्ची का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जो इस समय अपनी बेटी के लिए एक मॉडर्न और यूनिक नाम की तलाश कर रहे हैं. आज हम आपकी बेटी के लिए कुछ ऐसे नाम लेकर आए हैं जो कि सिर्फ सुनने में ही खूबसूरत नहीं है बल्कि, इनके अर्थ भी उतने ही मनमोहक हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही इनके अर्थ भी जानते हैं.

आपकी बेटी के लिए मॉडर्न और यूनिक नाम

  • आद्या: आप अपनी बेटी के लिए इस नाम को चुन सकते हैं. यह नाम मां दुर्गा के कई नामों में से एक है. इस नाम का अर्थ होता है महान या फिर सबसे शक्तिशाली.
  • आरोही: इस नाम का अर्थ होता है संगीत की धुन या फिर विकास.
  • मायरा: इस नाम का अर्थ होता है अद्भुत, सराहनीय और प्रिय.
  • वान्या: आप अपनी बेटी का नाम वान्या रख सकते हैं. इस नाम का अर्थ होता है इश्वर का तोहफा.
  • महक: इस नाम का अर्थ होता है मीठी सुगंध या फिर खुशबू.
  • अधीरा: इस नाम का अर्थ होता है चांद या फिर बलवान.
  • जिया: आपकी बेटी पर यह नाम बेहद ही खूबसूरत लग सकता है. इस नाम का अर्थ होता है जीवन.
  • काम्या: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर और सफल.
  • प्रीशा: इस नाम का अर्थ होता है प्रिय या फिर प्यारा.

बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी बेटी के लिए ये हैं मां दुर्गा से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जरूर डालें लिस्ट पर नजर

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी परियों सी बेटी के लिए ये हैं सबसे पॉपुलर और खूबसूरत नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >