Baby Names: सूरज की तरह चमक उठेगी किस्मत, बेटे के लिए चुनें सूर्य देव से प्रेरित नाम

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो आज हम आपके साथ नामों की एक लिस्ट शेयर करने वाले हैं. ये सभी नाम सूर्य देव से प्रेरित है. आप इनमें से कोई सा भी नाम अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं.

Baby Boy Names: जब हमारे घर पर एक छोटे बच्चे का जन्म होता है तो चारों तरह एक जश्न और रौनक का माहौल होता है. माता-पिता के साथ ही परिवार के बाकी सभी सदस्य भी इस नये मेहमान के आसपास लगे रहते हैं. सभी इस नन्हे से जान को अलग-अलग नामों से बुलाते हैं. घर में छोटे बच्चे के आने के साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के ऊपर एक जिम्मेदारी आ जाती है और वह होती है इस बच्चे के लिए एक नाम सोचना. आज के समय में बच्चों के मॉडर्न और यूनिक नाम रखने का चलन है. लोग अपने बच्चे के लिए सबसे अलग और खूबसूरत नाम की तलाश करने में लगे हुए रहते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जो इस समय अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश में हैं. आज हम आपको छोटे बच्चों के कुछ नामों की एक लिस्ट शेयर करने जा रहे है. ये सभी नाम सूर्य देव से प्रेरित हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

सूर्य देव से प्रेरित बेटे के लिए कुछ नाम

आरुष: यह एक बेहद ही खूबसूरत नाम है. इस नाम का अर्थ होता है सूर्य की पहली किरण.
आदित्य: आप अगर चाहें तो अपने बेटे का नाम आदित्य रख सकते है. इस नाम का अर्थ होता है सूर्य.
अंशुल: लोगों को अपने बेटे के लिए अंशुल नाम काफी ज्यादा पसंद आता है. इस नाम का अर्थ होता है सूर्य की किरण.
अरुण: आप अपने बेटे का नाम अरुण रख सकते हैं. इस नाम का अर्थ होता है सूर्य.
दिवाकर: यह एक संस्कृत से उत्त्पन्न हुआ नाम है. यह नाम सूर्य के लिए संस्कृत नामों में से एक है.
भास्कर: इस नाम की उत्पत्ति इंडोनेशिया से हुई है. इस नाम का अर्थ सूर्य होता है.
ईशान: आप अगर चाहें तो अपने बेटे का नाम ईशान रख सकते हैं. इस नाम का अर्थ होता है सूर्य.

Also Read: Baby Names: भगवान विष्णु से प्रेरित ये हैं आपके बेटे के लिए कुछ क्यूट नाम, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

Also Read: Baby Girl Name: R अक्षर से निकला है बेटी का नाम, यहां से चुनें लाडली के लिए खूबसूरत नाम

Also Read: Baby Names: जुड़वा बेटों के लिए यहां से चुनें क्यूट सा नाम, साथ ही जानें अर्थ

LifeStyle Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >