Baby Names Inspired By Ramayana and Mahabharata: रामायण और महाभारत से चुनें अपने लाडले के लिए माॅर्डन नाम

Baby Names Inspired By Ramayana and Mahabharata : यहां मिलेंगे आपको अपने बच्चों के लिये रामायण और महाभारत के महान वीरों के नाम पर.श्री राम और कृष्ण के गुणों वाले छोटे और प्रभावशाली नाम उनके अर्थ के साथ.

Baby Names Inspired By Ramayana and Mahabharata: आज के दौर में हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए एक ऐसा नाम चाहते हैं जो पुकारने में माॅर्डन लगे लेकिन उसका अर्थ बेहद गहरा हो. जब बात संस्कारों और महानता की आती है तो हमारे महान ग्रंथ रामायण और महाभारत से बेहतर प्रेरणा और कहीं और से नहीं मिल सकती है.अक्सर हमें लगता है कि पौराणिक नाम पुराने या कठिन होते है. असल में इन महाकाव्यों में ऐसे कई नाम छिपे हुए होते हैं जो न केवल छोटे और बोलने में आसान होते है बल्कि 2026 के ट्रेंड्स के हिसाब से बेहद कूल और यूनिक भी होते हैं.

रामायण से प्रेरित लड़कों के नाम

अन्वित – भगवान राम के मार्ग पर चलने वाला
रेयां – भगवान विष्णु (श्रीराम) का अंश
अयांश – माता-पिता का अंश, प्रकाश
शाश्वत – जो हमेशा रहने वाला, शाश्वत गुण
आश्विक – विजयी और भाग्यशाली

महाभारत से प्रेरित लड़कों के नाम

अद्वैत – जिसके समान कोई न हो (भगवान कृष्ण)
इरावन – अर्जुन और उलूपी के पुत्र
विहान – सुबह की पहली किरण, नया सवेरा
अभिज्ञान – बुद्धिमान और ज्ञान से भरपूर
युवान – युवा और शक्तिशाली

पौराणिक और मॉडर्न लड़कियों के नाम

मैथिली – माता सीता का नाम
अन्वी – देवी लक्ष्मी का अंश
सात्विका – शांत और पवित्र स्वभाव वाली
व्याप्ति – जो हर जगह व्याप्त हो
धृति – साहस और धैर्य

यह भी पढ़ें Modern Baby Names 2026:भूल जाइये पुराने नाम,ये हैं 2026 के सबसे लेटेस्ट और मॉडर्न बेबी नेम्स की लिस्ट

यह भी पढ़ें : Unique Modern Hindu Baby Names: आपकी नन्ही जान के लिये सबसे स्टाइलिश और माॅर्डन हिन्दू बेबी नेम्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >