Sawan Baby Names: भोलेनाथ के आशीर्वाद से सावन में जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये सुंदर नाम, लड़का-लड़की दोनों के लिए परफेक्ट

Sawan Baby Names: अगर आपके घर सावन के पावन महीने में बच्चे का जन्म हुआ है, तो भगवान शिव से जुड़े इन सुंदर और शुभ नामों में से अपने बेटे या बेटी के लिए एक खास नाम चुनें. चलिए डालते हैं इस लिस्ट पर एक नजर.

Sawan Baby Names: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे पावन समय माना जाता है. अगर आपके घर इस शुभ महीने में नन्हा मेहमान आया है, तो उसका नाम शिव जी से प्रेरित रखना बेहद खास और शुभ माना जाता है. सावन के महीने में जन्मा बच्चा शिव जी की विशेष कृपा लेकर आता है, इसलिए उसके नाम में भी शिवत्व झलकना एक अद्भुत अनुभव हो सकता है. इस आर्टिकल में हम भगवान शिव से जुड़े ऐसे ही सुंदर और अर्थपूर्ण नाम लेकर आए हैं जो लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए उपयुक्त हैं.

लड़कों के लिए भगवान शिव से प्रेरित नाम और अर्थ

  • शंकर- इस नाम का अर्थ होता है कल्याणकारी.
  • रूद्र- भगवान शिव के गुस्से का रूप.
  • महेश- इस नाम का अर्थ होता है महान ईश्वर.
  • नीलकंठ- इस नाम का अर्थ होता है विष पीने वाले भगवान शिव का रूप.
  • त्रिलोचन- इस नाम का अर्थ होता है तीन नेत्रों वाले.
  • गिरीश- इस नाम का अर्थ होता है पर्वतों के स्वामी.
  • उमापति- इस नाम का अर्थ होता है पार्वती के पति.
  • भोलेनाथ- इस नाम का अर्थ होता है सरल और मासूम स्वभाव वाले देवता.
  • विश्वनाथ- इस नाम का अर्थ होता है संसार के स्वामी.

लड़कियों के लिए भगवान शिव से प्रेरित नाम और अर्थ

  • गौरी- इस नाम का अर्थ होता है उज्ज्वल, देवी पार्वती.
  • भवानी- इस नाम का अर्थ होता है शक्ति की देवी, शिव की पत्नी.
  • शिवानी- इस नाम का अर्थ होता है शिव से संबंधित.
  • दुर्गा- इस नाम का अर्थ होता है शक्ति और साहस की देवी.
  • पार्वती- इस नाम का अर्थ होता है पर्वत की बेटी.
  • अम्बिका- इस नाम का अर्थ होता है मां, देवी.
  • ईशानी- इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव की पत्नी.
  • त्रिपुरा- इस नाम का अर्थ होता है तीन शहरों की विजेता.
  • हरिता- इस नाम का अर्थ होता है पवित्र, शुद्ध.
  • उमा- इस नाम का अर्थ होता है देवी पार्वती का एक नाम.

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने बेटे के लिए यहां से चुनें एक मॉडर्न हिंदू नाम, अर्थ भी हैं एक से एक कमाल

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपके जिगर के टुकड़े के लिए ये हैं कुछ बेहद ही यूनिक और प्यारे नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

ये भी पढ़ें: Unique Baby Names: अपने बेटे के लिए कर रहे अनोखे और दुर्लभ नाम की तलाश? यह लिस्ट जरूर आएगी आपके काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >