Baby Names: अपने बच्चे को दें ‘द’ अक्षर से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम, जिनके मतलब भी हैं खास

Baby Names: बच्चों का नाम रखना बहुत जिम्मेदारी का काम है. अगर आपको भी अपने बच्चे के लिए ‘द’ अक्षर से नाम रखना है तो आप यहां पर नाम की लिस्ट को देख सकते हैं.

Baby Names: किसी भी बच्चे का जन्म पूरे घर में खुशी का माहौल लेकर आता है. बच्चे के आने के साथ माता-पिता की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है. बच्चे को बड़ा करना बहुत ही चुनौती भरा काम है. जन्म के बाद किसी भी माता-पिता के लिए सबसे जरूरी काम बच्चे का नाम रखना होता है. नाम का जीवन में बहुत बड़ा महत्व होता है. आप जो नाम रखते हैं इससे बच्चे के व्यक्तित्व पर भी प्रभाव पड़ता है. इसलिए हर माता-पिता अपने बच्चों को अच्छा और मीनिंगफुल नाम देने की सोचते हैं. बच्चों को नाम रखने से पहले नाम के अक्षर को निकाला जाता है. अगर आपके भी बच्चे का नाम के लिए ‘द’ अक्षर निकला है तो ये आर्टिकल आपके काम की है. अगर आप भी अपने बच्चे को कुछ यूनिक नाम देने की सोच रहे हैं तो ‘द’ अक्षर से जुड़े नाम उन्हें दे सकते हैं. तो आइए जानते हैं ‘द’ अक्षर से शुरू होने वाले नाम. 

बेटे के लिए ‘द’ से शुरू होने वाले नाम 

  • दिव्यम: इस नाम का अर्थ होता है दिव्य या प्रतिभाशाली. 
  • देवांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का अंश. 
  • दामोदर: श्री कृष्ण भगवान का एक नाम. 
  • दैविक: इस नाम का अर्थ है अलौकिक या दिव्य. 
  • दर्श: इस नाम का अर्थ है दृष्टि. 

बेबी नेम्स से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Baby Names: अपनी घर की लक्ष्मी के लिए चुनें ये वैदिक नाम, जिनके अर्थ हैं बहुत खास

यह भी पढ़ें: Baby Names: ‘क’ अक्षर से देना चाहते हैं अपने बच्चे को खास और प्यारा नाम, देखें लिस्ट

बेटी के लिए ‘द’ से शुरू होने वाले नाम

  • दीप्ति: इस नाम का अर्थ है प्रकाश या चमक. 
  • दक्षिता: इस नाम का अर्थ होता है कौशल. 
  • दिव्यांशी: इस नाम का अर्थ है दिव्य शक्ति का एक भाग. 
  • दीक्षा: इस नाम का अर्थ है दान. 
  • दृश्या: इस नाम का अर्थ होता है दृष्टि. 

यह भी पढ़ें: Baby Names: अपने बच्चे को दें ‘व’ अक्षर से ये खास नाम, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >