Baby Names: आपकी फूलों सी कोमल और खूबसूरत बेटी पर खूब जचेंगे ये नाम, अर्थ जान सभी करेंगे तारीफ

Baby Names:अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो ऐसे में यह लिस्ट आपके काफी काम आ सकती है. इस लिस्ट में जिन नामों को हम आपके लिए लेकर आए हैं उनके अर्थ भी बेहद ही खूबसूरत हैं.

Baby Names: बच्चे के लिए एक सही नाम का चुनाव करना एक जिम्मेदारियों से भरा काम है. आप अपने बच्चे के लिए जिस भी नाम का चुनाव करते हैं उसका असर उसके जीवन पर काफी गहरा पड़ता है. आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जिनके घर पर होली के महीने में एक बेटी का जन्म हुआ है या फिर होने वाला है. आज हम आपकी इस खूबसूरत और फूलों सी प्यारी बेटी के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये नाम सिर्फ सुनने में ही खूबसूरत नहीं हैं बल्कि इन नामों के जो अर्थ हैं वे भी बेहद ही मनमोहक हैं. आपकी बेटी के इन नामों को जो भी सुनेगा वह एक बार जरूर तारीफ करेगा. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही इनके अर्थ भी जानते हैं.

आपकी बेटी के लिए कुछ खूबसूरत नाम

  • अनाया: इस नाम का अर्थ होता है बिना किसी श्रेष्ठ के, ईश्वर ने कृपा दिखाई है या फिर बिना किसी श्रेष्ठ के.
  • रुत्वी: इस नाम का अर्थ होता है एक देवदूत का नाम जिसका अर्थ है मौसम या फिर प्रेम और संत.
  • सान्वी: इस नाम का अर्थ होता है देवी लक्ष्मी या फिर जिसे लोग फॉलो करते हैं.
  • आश्वी: इस नाम का अर्थ होता है धन्य और विजयी.
  • तृषिका: इस नाम का अर्थ होता है देवी लक्ष्मी.
  • आयरा: इस नाम का अर्थ होता है नयी शुरुआत.
  • नितारा: इस नाम का अर्थ होता है अपने आधार से जुड़ा हुआ.
  • श्रीनिका: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु के हृदय में खिला हुआ कमल का फूल.
  • दिविशा: इस नाम का अर्थ होता है देवी दुर्गा.
  • सिआरा: इस नाम का अर्थ होता है यूनिक या फिर कोई ऐसा जो पवित्र हो.
  • प्रिशा: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का दिया हुआ गुण या फिर इश्वर का तोहफा.
  • माहिरा: इस नाम का अर्थ होता है पावरफुल, बेहद ही ज्यादा गुणी.
  • प्रांशी: इस नाम का अर्थ होता है देवी लक्ष्मी.
  • जिशा: इस नाम का अर्थ होता है वह व्यक्ति जिसके पास जीने के प्रति सर्वोच्च भावनाएं हैं.
  • मिराया: इस नाम का अर्थ होता है भगवान कृष्ण की भक्त.

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी बेटी के लिए ये हैं मां दुर्गा से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम, जरूर डालें लिस्ट पर नजर

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी परियों सी बेटी के लिए ये हैं सबसे पॉपुलर और खूबसूरत नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर

ये भी पढ़ें: Baby Names: सुख-समृद्धि से भरा होगा जीवन, अपनी देवी सी बेटी के लिए यहां से चुनें मां लक्ष्मी से प्रेरित नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >