Baby Girl First Birthday Gift Ideas: बेबी गर्ल के पहले जन्मदिन के लिए चुनें ये बेहतरीन तोहफे, इन गिफ्ट आइडियाज को करें ट्राई

Baby Girl First Birthday Gift Ideas: बेबी गर्ल के पहले जन्मदिन पर गिफ्ट में कुछ खास देने का सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए जानते हैं कुछ गिफ्ट आइडियाज जिन्हें आप दे सकते हैं.

Baby Girl First Birthday Gift Ideas: बच्ची का पहला जन्मदिन पेरेंट्स के लिए बेहद खास होता है. ये दिन माता-पिता और घर के सदस्य के लिए खुशी और उत्साह से भरा दिन होता है. पहले जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए घरवाले कई तरह की तैयारी करते हैं. बच्ची के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए लोग पार्टी करते हैं. अगर आप भी ऐसी ही बर्थडे पार्टी में जाने वाले हैं और गिफ्ट में क्या दें ये समझ नहीं आ रहा है तो इस आर्टिकल में आप गिफ्ट आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

पायल गिफ्ट में दें

बेबी गर्ल के पहले जन्मदिन पर पायल गिफ्ट में देना एक अच्छा आइडिया है. आप चांदी की खूबसूरत पायल गिफ्ट में दे सकते हैं. नन्हे पैरों में सजी चांदी की पायल देखने में बहुत खूबसूरत लगती है. 

सॉफ्ट टॉय गिफ्ट करें

फर्स्ट बर्थडे जैसे खास मौके पर सॉफ्ट टॉय तोहफे में देने के लिए सेलेक्ट कर सकते हैं. सॉफ्ट टॉय दिखने में क्यूट होते हैं और खेलने के लिए अच्छे होते हैं. आप टेडी बियर, क्यूट रैबिट, डॉल शेप सॉफ्ट टॉय या कार्टून कैरेक्टर वाले सॉफ्ट टॉय चुन सकते हैं. 

फ्रॉक गिफ्ट में दें

बच्ची के पहले जन्मदिन पर आप एक सुंदर सा फ्रॉक गिफ्ट कर सकते हैं. रंग-बिरंगे और खूबसूरत डिजाइन वाले फ्रॉक बच्ची को क्यूट लुक देते हैं. आप फ्लोरल प्रिंट या पार्टी वियर फ्रॉक को चुन सकते हैं. 

बेबी के लिए कंबल

बेबी के लिए कंबल एक मददगार और प्यारा गिफ्ट ऑप्शन है. ये बच्ची को गर्म और आरामदायक रखने में मदद करता है. सॉफ्ट और मुलायम फैब्रिक से बना कंबल आप गिफ्ट में दें. आप कार्टून प्रिंट, एनिमल प्रिंट या रंग-बिरंगे डिजाइन वाले बेबी कंबल दे सकते हैं. ये कंबल देखने में भी बहुत क्यूट लगते हैं. 

शूज गिफ्ट में दें 

बेबी गर्ल के पहले जन्मदिन के मौके पर शूज दे सकते हैं. छोटे-छोटे नन्हे पैरों के लिए सॉफ्ट और आरामदायक शूज को आप चुनें. आप सुंदर डिजाइन वाले शूज को तोहफे में दें. 

यह भी पढ़ें– Engagement Gift Ideas: अपनी दोस्त की सगाई में देना चाहते हैं खास और यादगार तोहफा, तो इन गिफ्ट आइडियाज को करें ट्राई 

यह भी पढ़ें– Wedding Gift Ideas For Bride: दुल्हन को दें ऐसा खास तोहफा जो चेहरे पर लाए मुस्कान, जानिए बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >