भगवान शिव के ये 14 नाम बेटे को देंगे यूनिक पहचान, जानें खूबसूरत अर्थ

Baby Names: Baby Boy Names: अगर आपके घर बेटे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए एक यूनिक, अर्थपूर्ण और शुभ नाम तलाश रहे हैं, तो भगवान शिव से प्रेरित ये 14 नाम बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं. इन नामों में शक्ति, ज्ञान, साहस और अच्छे गुणों का भाव छिपा है.

Baby Boy Names: जब घर में बेटे का जन्म होता है, तो परिवार की खुशियां दोगुनी हो जाती हैं. बच्चे के आने के बाद सबसे पहले जिस बात पर चर्चा शुरू होती है, वह उसका नाम होता है. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम अलग, प्यारा और अच्छे अर्थ वाला हो. अगर आप भी अपने बेटे के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं, जो मॉडर्न होने के साथ भारतीय संस्कृति से भी जुड़ा हो, तो भगवान शिव के नामों से बेहतर ऑप्शन शायद ही कोई हो. शिव जी के कई नाम ऐसे हैं जो सुनने में बेहद खूबसूरत लगते हैं और उनके अर्थ भी काफी खास होते हैं. आइए जानते हैं भगवान शिव के 14 ऐसे नाम, जो आपके बेटे के लिए एक बेहतरीन पसंद बन सकते हैं.

क्यों पसंद किए जाते हैं भगवान शिव से जुड़े नाम?

Pc- freepik

भगवान शिव के नाम आज भी लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि ये नाम सुनने में अच्छे लगते हैं और इनके अर्थ भी बेहद खास होते हैं. कई माता-पिता अपने बच्चे का नाम भगवान शिव से जुड़ा रखना पसंद करते हैं, क्योंकि ये नाम सकारात्मकता, अच्छाई और अच्छे संस्कारों का प्रतीक माने जाते हैं. साथ ही, शिव जी के कई नाम छोटे, यूनिक और मॉडर्न हैं, इसलिए आज की पीढ़ी के माता-पिता भी इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं.

बेटे के लिए भगवान शिव के 12 सुंदर नाम और उनके अर्थ

नामअर्थ
अक्षजभगवान शिव का एक नाम, अटूट और मजबूत
अव्युक्तस्पष्ट और बुद्धिमान
आर्यवसम्मान और श्रेष्ठता से जुड़ा नाम
देवांशईश्वर का अंश
कियानईश्वर की कृपा से मिला उपहार
निर्वाणशांति और संतुलन का प्रतीक
ओजसऊर्जा और उत्साह से भरपूर
प्रियांशसबसे प्रिय हिस्सा
शिवायभगवान शिव से जुड़ा आधुनिक नाम
शिवांशभगवान शिव का अंश
व्योमआकाश जैसा विशाल
युवानयुवा और ऊर्जावान
ऋत्विकविद्वान और समझदार
ईशानज्ञान और बुद्धि का स्वामी

यह भी पढ़ें: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं एक मॉडर्न और संस्कारी नाम? ये 25 ऑप्शन जीत लेंगे आपका दिल, हर कोई करेगा जमकर तारीफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >