Anniversary Gift Ideas for Couple: एनिवर्सरी पर कपल को दें ये स्पेशल गिफ्ट्स, बनाएं दिन यादगार

Anniversary Gift Ideas for Couples: एनिवर्सरी पार्टी में जाने का प्लान है लेकिन गिफ्ट चुनने को लेकर उलझन में हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए जानते हैं कुछ गिफ्ट आइडियाज जो किसी भी कपल की एनिवर्सरी को और भी स्पेशल बना देंगे.

Anniversary Gift Ideas for Couple: शादी की सालगिरह किसी भी कपल के लिए बहुत स्पेशल दिन होता है. इस दिन को यादगार बनाने के लिए कपल अक्सर पार्टी करते हैं, रोमांटिक डिनर प्लान करते हैं या एक-दूसरे के लिए गिफ्ट्स लाते हैं. पार्टी में कपल अपने करीबी लोगों को भी बुलाते हैं. अगर आप भी ऐसी ही पार्टी में जाने वाले हैं और कपल को देने के लिए तोहफा ढूंढ रहे हैं तो इस आर्टिकल में आप गिफ्ट आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

मैचिंग कलर के कपड़े दें 

शादी की सालगिरह जैसे खास मौके पर कपल को मैचिंग कलर के कपड़े गिफ्ट करना एक अच्छा आइडिया है. आप ट्रेडिशनल लुक के लिए सिल्क का कुर्ता और साड़ी गिफ्ट में दे सकते हैं. ट्रेंडी लुक के लिए आप पेस्टल शेड्स में शर्ट या ड्रेस को गिफ्ट के तौर पर चुन सकते हैं

पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम गिफ्ट करें 

ऐनिवर्सरी पर आप पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं. इसमें आप कपल की प्यारी फोटो को फ्रेम करवा सकते हैं. साथ ही फ्रेम पर उनके नाम, शादी की तारीख या कोई दिल को छू लेने वाला मैसेज लिखवाकर इसे और भी खास बना सकते हैं. ये तोहफा उन्हें हमेशा याद रहेगा. 

डेकोर आइटम गिफ्ट करें 

शादी की सालगिरह पर डेकोर आइटम भी आप गिफ्ट कर सकते हैं. आप कपल को खूबसूरत शोपीस, वॉल हैंगिंग, कैंडल स्टैंड या फ्लावर पॉट गिफ्ट में दें. इन चीजों का इस्तेमाल कपल अपने रूम को डेकोरेट करने के लिए कर सकते हैं.   

डिनर सेट गिफ्ट में दें 

अगर आप कपल को ऐसा तोहफा देना चाहते हैं जिसका इस्तेमाल वे अक्सर कर पाएं तो तो डिनर सेट एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है. आप खूबसूरत डिजाइन वाला डिनर सेट चुनें.

यह भी पढ़ें– Engagement Gift Ideas: अपनी दोस्त की सगाई में देना चाहते हैं खास और यादगार तोहफा, तो इन गिफ्ट आइडियाज को करें ट्राई 

यह भी पढ़ें– Wedding Gift Ideas For Bride: दुल्हन को दें ऐसा खास तोहफा जो चेहरे पर लाए मुस्कान, जानिए बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >