Anant Radhika Wedding: अपने प्री वेडिंग पर राधिका मर्चेन्ट के ये लुक थे शानदार

Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी की शानदार शादी के साथ उनके शादी के बाकी त्योहारों का लुक भी काफी फेमस हो रहा है. राधिका मर्चेन्ट के प्री वेडिंग के सभी लुक लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं.

Anant Radhika Wedding: राधिका मर्चेंट की शादी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी से होने वाली हैं. 12 जुलाई, 2024 को होने वाली उनकी शादी करीब आ रही है और साथ ही अंबानी परिवार कई शानदार प्री-वेडिंग समारोहों का आयोजन भी कर रहा है. 8 जुलाई 2024 को जोड़े की हल्दी की रस्म उनके आलीशान निवास, एंटीलिया में आयोजित की गई, जिसमें दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे. इस दिन राधिका मर्चेन्ट का लुक सबको उनकी ओर आकर्षित कर रहा था. नीचे राधिका के और कई लुक दिखाए गए हैं, जो लोगों को काफी पसंद आए हैं.

हल्दी का लुक था शानदार

हल्दी समारोह में राधिका का लुक बहुत सुंदर था. उन्होंने एक डिजाइनर लहंगा-चोली पहना था, जिस पर फूलों की सजावट की गई थी, साथ ही फूलों से बना दुपट्टा भी था जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था. सफेद और पीले फूलों से बना दुपट्टा इस अवसर के लिए एकदम सही था. भारी दुल्हन के गहनों के बजाय, राधिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए फूलों के गहने चुने थे.

Also read: Fitness Tips: जानिए फिट रहने के लिए आपको एक दिन में कितना वॉक करना चाहिए

Also read: Hair Care Mistakes: बालों की देखभाल के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां

Also read: Home Decor Ideas: आपके घर को फ्रेश लुक देंगे ये ट्रेंडी कुशन कवर

जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट में पहना इंडो वेस्टर्न

जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट में राधिका ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ आउट्फिट पहना था, जो इंडो वेस्टर्न स्टाइल का था. इस लुक में राधिका बहुत खुदसूरत नजर अअ रही थी.

मोसालू समारोह में पहना खूबसूरत लहंगा

राधिका मर्चेंट ने अपनी मोसालू समारोह में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया बहुत सुंदर गुलाबी रंग का लहंगा पहन था. जो उन पर काफी जच रहा था.

Also read: Skin Allergy: स्किन ऐलर्जी से तुरंत राहत पाने के लिए अपनाए ये घरेलू उपचार

एम्ब्रॉइडरी वाला लहंगा

अपने पहले प्री वेडिंग पर राधिका ने बहुत सुंदर लहंगा पहना था. लहंगे में घूँघट को दर्शाता हुआ एलीमेंट भी जोड़ा गया था. जो आउट्फिट को और खास बना रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Tanvi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >