Aloo Tamatar Bharta: अगर आपको देसी खाने का स्वाद पसंद है, तो आपने अब तक कई तरह का भरता जरूर ट्राई किया होगा जैसे बैंगन का भरता, लौकी का भरता या गोभी का भरता. लेकिन क्या आपने कभी आलू और टमाटर का मिक्स भरता खाया है? ये भरता स्वाद में बेहद लाजवाब, हल्का स्मोकी और आसान तरीके से बनता है. इस स्वादिष्ट भरते को आप गरमा-गरम रोटी, चावल या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं. आलू टमाटर का भरता बनाने की ये आसान रेसिपी इंस्टाग्राम अकाउंट @feastlyfit पर शेयर की गई है. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि.
आलू टमाटर का भरता बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- उबले हुए आलू
- टमाटर
- सरसों का तेल
- लहसुन की कलियां
- नमक
- घी
- हरी मिर्च
- प्याज
- हरा धनिया
- नींबू का रस
आलू टमाटर का भरता बनाने की विधि क्या है?
- भरता बनाने के लिए एक पैन में आधा बड़ा चम्मच सरसों का तेल डालें. इसमें 3 बड़े टमाटर (कटे हुए साइड नीचे करके) रखें. साथ में 1 बड़ा उबला आलू या 2 मध्यम आकार के उबले आलू और 7–8 लहसुन की कलियां डालें. इसके ऊपर से थोड़ा नमक छिड़कें और ढक्कन लगाकर पकने दें.
- बीच-बीच में टमाटरों को पलटते रहें और तब तक पकाएं जब तक ये अच्छी तरह भुनकर हल्के से जल न जाएं. जब ये पक जाए, तो आप टमाटरों का छिलका निकाल दें और सबको थोड़ा ठंडा होने दें.
- अब सभी सामग्री को एक बर्तन में डालकर हाथों से अच्छे से मसल लें. फिर इसमें 1 कटा हुआ प्याज, 2-3 कटी हुई हरी मिर्च, ताजा हरा धनिया और 1 पूरा नींबू का रस डालें.
- सभी चीज को अच्छे से मिला लें. इसके ऊपर से थोड़ा घी डालकर आप गरमा गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: घर पर ट्राई करें रेणुका सालुंके की बताई गोंद कतीरा स्ट्रॉबेरी शेक की रेसिपी
यह भी पढ़ें: मूंगफली खाना पसंद है, तो ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज
