Aloo Chana Chaat Recipe: शाम की चाय हो या घर पर अचानक आए मेहमान, कुछ चटपटा और तीखा खाने का मन सबका करता है. अक्सर हम बाजार में मिलने वाली उस मसालेदार और खुशबूदार चाट की तलाश करते हैं, जो जीभ पर एक अनोखा स्वाद छोड़ जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वही ठेले वाली आलू चना चाट आप अपने किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजों से भी तैयार कर सकते हैं. आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं चाट वाले का वह सीक्रेट तरीका, जिससे आपकी चाट न सिर्फ दिखने में लाजवाब होगी, बल्कि इसका स्वाद आपको सीधा दिल्ली की गलियों की याद दिला देगा.
आलू चना चाट बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?
उबला और कटा आलू – 1
भीगा और उबला चना – 1 कप
हरी चटनी – 1 छोटा चम्मच
इमली की चटनी – 1 छोटा चम्मच
फेंटा हुआ दही – 2 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर – थोड़ा सा
नमक – थोड़ा सा
पापड़ी – 3
दही – 1 टेबलस्पून
हरी चटनी – 2 छोटे चम्मच
इमली की चटनी – 2 छोटे चम्मच
बारीक कटा प्याज – 2 टेबलस्पून
बारीक कटा टमाटर – 2 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर – चुटकी भर
जीरा पाउडर – चुटकी भर
आमचूर पाउडर – चुटकी भर
चाट मसाला – चुटकी भर
नमक – चुटकी भर
सेव – 3 टेबलस्पून
अनार के दाने – 1 टेबलस्पून
हरा धनिया (कटा हुआ) – 1 छोटा चम्मच
आलू चना चाट बनाने की विधि क्या है?
1. आलू चना चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में उबला हुआ आलू और उबला हुआ चना डालें. इसमें हरी चटनी, इमली की चटनी और दही डालें. फिर लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाले बराबर मिल जाएं.
2. अब तैयार आलू-चना मिश्रण को एक प्लेट में निकालें. उसके ऊपर पापड़ी को तोड़कर डालें. पापड़ी डालना जरूरी नहीं है, लेकिन इससे चाट कुरकुरी बनती है.
3. अब ऊपर से दही, हरी चटनी और इमली की चटनी डालें. फिर कटा हुआ प्याज और टमाटर डालें. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, आमचूर, चाट मसाला और नमक छिड़कें.
4. अब ऊपर से सेव डालें और फिर थोड़ा प्याज और टमाटर डालें. इसके बाद फिर से हरी चटनी और इमली की चटनी डालें. अंत में अनार के दाने और हरा धनिया डालें. आलू चना चाट तैयार है और इसे परोसें और एन्जॉय करें.
ये भी पढ़ें: Easy Sandwich Recipe Ideas: सुबह की जल्दबाजी के लिए 5 सबसे आसान और टेस्टी सैंडविच रेसिपी, मिनटों में होंगे तैयार
ये भी पढ़ें: Vegetable Toast Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं ये कुरकुरा वेजिटेबल टोस्ट, स्वाद ऐसा कि सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे
ये भी पढ़ें: Aloo Toast Sandwich: झटपट बनाना है कुछ मजेदार? ट्राई करें यह आलू टोस्ट सैंडविच रेसिपी, यहां जानिए बनाने की पूरी विधि
