AC Effects On Skin: आज के समय में ऑफिस हो या घर ज्यादातर लोग घंटों AC (एयर कंडीशनर) में बैठकर काम करते हैं. इससे गर्मी से राहत तो मिल जाती है, लेकिन इसकी कीमत हमारी स्किन को चुकानी पड़ती है. लगातार AC में रहने से स्किन रूखी, बेजान और डल दिखने लगती है. कई बार खुजली, खिंचाव और फाइन लाइन्स की समस्या भी सामने आने लगती है. आइये जानते हैं कि आखिर AC में बैठने से स्किन क्यों खराब होती है और इससे बचाव कैसे किया जाए.
AC में स्किन बेजान क्यों हो जाती है?
नमी की कमी है बड़ी वजह
एसी हवा की नमी को सोख लेता है, जिससे स्किन ड्राई हो जाती है. स्किन की नेचुरल मॉइश्चर खत्म होने लगती है और चेहरा रूखा दिखने लगता है.
स्किन बैरियर कमजोर होना
लगातार ठंडी और सूखी हवा स्किन की बाहरी परत को कमजोर कर देती है, जिससे स्किन जल्दी डैमेज होने लगती है.
पानी कम पीना
AC में बैठकर काम करते समय प्यास कम लगती है, जिससे शरीर और स्किन दोनों डिहाइड्रेट हो जाते हैं.
बार-बार चेहरा धोना
ऑयली फीलिंग से बचने के लिए लोग बार-बार फेस वॉश करते हैं, जो स्किन को और ज्यादा ड्राई बना देता है.
AC में बैठते समय स्किन को कैसे रखें हेल्दी?
मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें
AC में जाने से पहले और बाहर निकलने से पहले हल्का लेकिन डीप मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.
खूब पानी पिएं
हर 30–40 मिनट में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. चाहें तो नारियल पानी भी ले सकते हैं.
फेस मिस्ट या गुलाब जल का इस्तेमाल
दिन में 2–3 बार चेहरे पर गुलाब जल या फेस मिस्ट स्प्रे करें.
नाइट केयर रूटीन अपनाएं
रात में सोने से पहले एलोवेरा जेल या नाइट क्रीम लगाएं, जिससे स्किन रिपेयर हो सके.
ह्यूमिडिफायर का करें इस्तेमाल
अगर आप लंबे समय तक AC में रहते हैं, तो कमरे में ह्यूमिडिफायर लगाना फायदेमंद हो सकता है.
Also Read: How to Remove Acne Scars: चेहरे के गड्ढे कर रहे हैं परेशान? इन आसान उपायों से पाएं बेदाग निखार
