राखी पर खाने की टेबल पर छा जाएंगी पनीर की ये 5 डिश, स्वाद ऐसा कि मेहमान मांगेंगे दोबारा

Paneer Recipes for Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर पनीर की इन 5 स्पेशल डिशेज से बनाएं अपना मेन्यू खास. लजीज स्वाद मेहमानों का दिल जीत लेगा. जानें रेसिपी.

Paneer Recipes for Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में हर बार वही दाल, सब्जी और पूड़ी बनाकर अगर आप भी बोर हो चुके हैं, तो इस बार पनीर से कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं.

पनीर ऐसी चीज है जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक ज्यादातर लोग पसंद करते हैं और इससे कई तरह की स्वादिष्ट डिश तैयार हो जाती हैं. अगर आप राखी के लंच या डिनर के लिए कुछ खास बनाने का सोच रहे हैं, तो पनीर की ये 5 डिश (Paneer Recipes for Raksha Bandhan) आपके काम आ सकती हैं.

पनीर लबाबदार

रक्षाबंधन के खास खाने में पनीर लबाबदार बढ़िया ऑप्शन है. इसमें टमाटर, प्याज, काजू और मसालों से तैयार ग्रेवी में पनीर के टुकड़े डाले जाते हैं. इसका स्वाद थोड़ा मसालेदार और क्रीमी होता है. इसे नान, रोटी, पराठे या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं. ऊपर से थोड़ा क्रीम और धनिया डाल दें तो डिश देखने में भी काफी अच्छी लगेगी.

PC: social media

पनीर टिक्का (Paneer Recipes for Raksha Bandhan)

अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्टार्टर के तौर पर परोसा जा सके, तो पनीर टिक्का ट्राई करें. पनीर के टुकड़ों को दही और मसालों के साथ मैरीनेट करके तवे या ओवन में सेंका जा सकता है. इसके साथ प्याज, शिमला मिर्च और नींबू सर्व करें. 

PC: Freepik

शाही पनीर

त्योहार के खाने की बात हो और शाही पनीर न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. अगर घर में बच्चे भी हैं, तो शाही पनीर का हल्का मसाले वाला वर्जन बना सकते हैं. काजू, प्याज और टमाटर की ग्रेवी में पनीर डालकर इसे तैयार किया जाता है. इसका स्वाद रिच और हल्का मीठा-सा होता है. इसे पूरी, नान या तंदूरी रोटी के साथ परोस सकते हैं.

PC: Freepik

पनीर पसंदा

राखी पर अगर आप मेन्यू में थोड़ा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद लाना चाहते हैं, तो पनीर पसंदा (Paneer Recipes for Raksha Bandhan) अच्छा विकल्प है. इसमें पनीर को भरकर या हल्का फ्राई करके मसालेदार और क्रीमी ग्रेवी में पकाया जाता है. इसकी ग्रेवी को काजू और दूसरे मसालों से रिच बनाया जा सकता है.

PC: Instagram

पनीर कोफ्ता

राखी के स्पेशल लंच में अगर कुछ रिच और थोड़ा अलग बनाना है, तो पनीर कोफ्ता ट्राई कर सकते हैं. इसमें पनीर से छोटे-छोटे कोफ्ते तैयार करके उन्हें मसालेदार और क्रीमी ग्रेवी में पकाया जाता है. कोफ्ते बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट रहते हैं, जबकि ग्रेवी इसका स्वाद और बढ़ा देती है.

PC: Freepik

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर भाई को खिलाएं घर का बना केसर पिस्ता मिल्क केक, ट्राई करें रेसिपी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >