15 August Activities For Kids: स्वतंत्रता दिवस सिर्फ झंडा फहराने और राष्ट्रगान गाने का दिन नहीं है. यह बच्चों को देश की आजादी और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताने का भी अच्छा मौका है. अगर आप क्लास टीचर हैं और 15 अगस्त 2026 पर बच्चों के लिए कुछ नया और मजेदार करना चाहती हैं, तो ये 5 एक्टिविटी करा सकती हैं. इससे बच्चे एंजॉय भी करेंगे और कुछ नया सीखेंगे.
1. तिरंगा क्राफ्ट बनवाएं
छोटे बच्चों से तिरंगे की पिनव्हील, पेपर फ्लैग या बैज बनवाया जा सकता है. इसके लिए चार्ट पेपर, रंगीन कागज, स्ट्रॉ और क्रेयॉन का इस्तेमाल करें. यह एक्टिविटी खासकर LKG से पहली क्लास तक के बच्चों के लिए अच्छी रहेगी.
2. हाथों से बनाएं तिरंगा चार्ट
नर्सरी और KG के बच्चों को यह एक्टिविटी काफी पसंद आएगी. बच्चों की हथेलियों पर केसरिया, सफेद और हरा रंग लगाकर चार्ट पेपर पर उनके हाथों की छाप लें. बीच में अशोक चक्र बनाकर एक सुंदर तिरंगा तैयार किया जा सकता है.
3. बच्चों से बुलवाएं छोटी स्पीच
छोटे बच्चों को लंबी स्पीच याद कराने के बजाय 30-40 सेकेंड की आसान स्पीच तैयार कराएं. जैसे- "सुप्रभात सभी को। आज हम अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. मुझे अपने देश भारत पर गर्व है. जय हिंद!"
4. फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन
बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों की तरह तैयार होने के लिए कहें. कोई महात्मा गांधी, कोई सुभाष चंद्र बोस तो कोई रानी लक्ष्मीबाई बन सकता है. बाकी बच्चे देखकर पहचानें कि कौन किस स्वतंत्रता सेनानी के रूप में तैयार हुआ है.
5. बच्चों से बनवाएं देशभक्ति वाली रंगोली
बच्चों को छोटे-छोटे ग्रुप में बांटकर आसान रंगोली बनवाएं. इसमें तिरंगा, फूल, कबूतर या अशोक चक्र जैसी आकृतियां शामिल की जा सकती हैं. इससे बच्चों में क्रिएटिविटी के साथ टीमवर्क की भावना भी बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें: तिरंगे के रंगों से दें नाश्ते को नया ट्विस्ट, इस 15 अगस्त ट्राई करें ये 7 रेसिपीज
