मेहंदी लगाने की नहीं है प्रैक्टिस? ट्राई करें ये 5 आसान और खूबसूरत डिजाइन

Beginner Mehndi Design: मेहंदी लगाने की प्रैक्टिस नहीं है? इस रक्षाबंधन ट्राई करें ये 5 आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, जिन्हें बिगिनर्स भी मिनटों में बना सकते हैं.

Beginner Mehndi Design: मेहंदी लगाने का शौक तो बहुत लोगों को होता है, लेकिन हर किसी के हाथ में मेहंदी लगाने की प्रैक्टिस नहीं होती. खासकर अगर आप पहली बार खुद से मेहंदी लगाने जा रही हैं, तो भारी-भरकम और बारीक डिजाइन बनाने की कोशिश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

ऐसे में शुरुआत हमेशा आसान डिजाइन से करनी चाहिए. इससे हाथ भी खूबसूरत दिखते हैं और डिजाइन बनाने में ज्यादा परेशानी भी नहीं होती. अगर आप भी Beginner Mehndi Design ढूंढ रही हैं, तो यहां कुछ ऐसे आसान और अलग-अलग डिजाइन आइडिया दिए गए हैं. 

1. सिंपल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

शुरुआत करने के लिए फूलों वाला डिजाइन सबसे आसान रहता है. हथेली के बीच में एक छोटा फूल बनाएं और उसके आसपास कुछ छोटी पत्तियां बना दें. उंगलियों पर छोटी-छोटी बेल या डॉट्स बनाकर डिजाइन को पूरा कर सकती हैं. 

PC: AI Generated

2. अरेबिक बेल डिजाइन (Beginner Mehndi Design)

अगर आपको भरा हुआ हाथ पसंद नहीं है, तो अरेबिक बेल डिजाइन ट्राई करें. हथेली के एक किनारे से बेल बनाते हुए उसे उंगलियों की तरफ ले जाएं. बीच-बीच में फूल और पत्तियां जोड़ दें.

PC: AI Generated

3. जालीदार मेहंदी डिजाइन

जाली वाला डिजाइन भी शुरुआती लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है. हथेली के किसी एक हिस्से में तिरछी लाइनें खींचकर जाली तैयार करें. जाली के छोटे-छोटे हिस्सों में डॉट या फूल (Beginner Mehndi Design) बना दें. बाकी हाथ को खाली छोड़ सकती हैं. 

PC: AI Generated

4. सिर्फ उंगलियों की मेहंदी

अगर पूरी हथेली पर मेहंदी लगाना मुश्किल लगता है, तो केवल उंगलियों पर डिजाइन बनाएं. उंगलियों पर छोटी लाइन, पत्तियां, फूल, डॉट्स या जाली का पैटर्न बनाया जा सकता है. हथेली को खाली रखने से डिजाइन काफी साफ  नजर आता है.

PC: AI Generated

5. सिंपल कलाई बैंड डिजाइन

हथेली पर ज्यादा डिजाइन नहीं बनाना चाहती हैं तो कलाई पर मेहंदी का बैंड (Beginner Mehndi Design) बना सकती हैं. कलाई के चारों ओर दो-तीन पतली लाइनें बनाकर उनके बीच फूल, पत्तियां या डॉट्स का पैटर्न भरें. यह डिजाइन बनाने में आसान है और हाथों को एक अलग लुक देता है.

PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: राखी पर हैवी मेहंदी नहीं पसंद? ये मिनिमल डिजाइन बढ़ा देंगे हाथों की खूबसूरती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >