छोटी बालकनी को बनाएं खुशबूदार गार्डन, अपनाएं ये टिप्स

Best Balcony Plants: बालकनी को खुशबूदार और खूबसूरत बनाने के लिए सही पौधों का चयन बहुत जरूरी है. मोगरा, गुलाब, रजनीगंधा, लैवेंडर और तुलसी जैसे पौधे न सिर्फ अच्छी महक देते हैं, बल्कि माहौल को भी ताजगी और सुकून से भर देते हैं.

Best Balcony Plants: आजकल लोग अपने घर की बालकनी को सुंदर और सुकून भरी जगह बनाना चाहते हैं. ऐसे में खुशबूदार पौधे एक बेहतरीन विकल्प होते हैं. ये पौधे न केवल बालकनी की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि उनकी हल्की और ताजगी भरी खुशबू पूरे वातावरण को भी महका देती है. खास बात यह है कि इन पौधों की देखभाल करना भी आसान होता है और इन्हें कम जगह में भी उगाया जा सकता है. अगर आप भी अपनी बालकनी को प्राकृतिक खुशबू से भरना चाहते हैं, तो कुछ खास पौधों को चुनकर आप अपने छोटे से स्पेस को भी एक खूबसूरत गार्डन में बदल सकते हैं. 

ये रहें वो 5 खुशबूदार पौधे

मोगरा (Jasmine)

मोगरा सबसे लोकप्रिय खुशबूदार पौधों में से एक है. इसके छोटे-छोटे सफेद फूल बहुत ही मीठी खुशबू देते हैं. इसे धूप वाली जगह पर रखें और नियमित पानी दें.

रजनीगंधा (Tuberose)

रजनीगंधा के लंबे सफेद फूल रात में तेज खुशबू फैलाते हैं. यह पौधा भी धूप में अच्छी तरह बढ़ता है और कम देखभाल में चलता है.

गुलाब (Rose)

गुलाब हर किसी का पसंदीदा फूल है. इसकी खुशबू और खूबसूरती दोनों ही मन मोह लेती हैं. इसे रोजाना धूप और हल्की खाद की जरूरत होती है.

लैवेंडर (Lavender)

लैवेंडर की खुशबू बहुत ही सुकून देने वाली होती है. यह तनाव कम करने में भी मदद करता है.  इसे अच्छी धूप और सूखी मिट्टी पसंद होती है.

तुलसी (Tulsi)

तुलसी न सिर्फ धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि इसकी हल्की खुशबू वातावरण को शुद्ध करती है. इसे रोज पानी दें और धूप में रखें.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में गार्डन दिखेगा रंग-बिरंगा, लगाएं ये फूल

यह भी पढ़ें: Best Herbs Plant For Gardening: गार्डन में लगाएं ये पौधे, हरियाली के साथ हेल्थ के लिए है फायदेमंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >