हाइट है छोटी, लंबा दिखने के लिए ट्राई करें ये कुर्ती डिजाइन

Kurti For Ideas Short Height: अगर आप भी कुर्ती पहनना पसंद करती हैं और आपकी हाइट थोड़ी कम है, तो इस आर्टिकल में बताए गए कुर्ती आइडियाज को आप अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करें.

Kurti Ideas For Short Height: अगर आप भी आपकी हाइट छोटी है तो कुर्ती चुनते समय सही डिजाइन, लंबाई और पैटर्न का ध्यान रखें. सही कुर्ती न सिर्फ स्टाइलिश आपको दिखती है, बल्कि विजुअली लंबा भी दिखा सकती है. इस आर्टिकल में आप 4 कुर्ती आइडियाज के बारे में जान पाएंगी, जो छोटी हाइट वाली लड़कियों के लिए सही हैं. इन टिप्स को फैशन और ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर आशी वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aashistyling पर शेयर किया है. 

मोनोक्रोम कुर्ता सेट (Monochrome Kurta Set)

आप मोनोक्रोम कुर्ता सेट को पहन सकती हैं. मोनोक्रोम आउटफिट का मतलब एक ही रंग का आउटफिट. जब आप ऊपर से नीचे एक ही रंग के कपड़े पहनते हैं, तो इससे कलर का लगातार एक फ्लो बनता है जो आपको लंबा दिखाने में मदद करता है 

वर्टिकल स्ट्राइप्स कुर्ती (Vertical Stripes Kurti)

आप वर्टिकल स्ट्राइप्स कुर्ती को पहन सकती हैं. इस तरह की कुर्ती में लंबी धारियां बनी होती हैं. कुर्ती में ऊपर से नीचे की ओर बनी स्ट्राइप्स देखने वाले की नजर को भी ऊपर से नीचे की ओर ले जाती हैं और इससे हाइट ज्यादा लगती है. 

हाई स्लिट कुर्ती (High Slit Kurti)

हाई स्लिट कुर्ती देखने में स्टाइलिश लगती है. जब आप इस तरह की कुर्ती को पहनती हैं तब ये पैरों की लंबाई को उभारती है. इस कुर्ती को पहनकर आप लंबी और स्लिम नजर आएंगी. 

वी-नेक कुर्ती (V neck Kurti)

आप वी-नेक कुर्ती को पहन सकती हैं. वी-नेक कुर्ती की खास बात ये है कि आपके बॉडी के ऊपरी हिस्से और गले को लंबा दिखाती है. इसे पहनकर आप स्लिम और स्मार्ट लुक पा सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: Latest Engagement Gown for Bride: सगाई पर दिखें रॉयल और ग्लैमरस, देखें दुल्हनों के लिए लेटेस्ट गाउन ट्रेंड्स

यह भी पढ़ें: Bollywood Saree Designs: इस वेडिंग सीजन अपने वार्डरोब में शामिल करें बॉलीवुड हसीनाओं के सबसे स्टाइलिश और रॉयल साड़ी लुक्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >