अपनी लाड़ली के लिए चुनें संस्कृत के 30 सबसे खूबसूरत नाम, हर एक का अर्थ है बेहद खास और सुंदर

Sanskrit Baby Girl Names: अगर आपके घर भी नन्हीं परी ने जन्म लिया है और आप उसके लिए एक ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं, जो सुनने में मॉडर्न होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और ट्रेडिशंस से भी जुड़ा हो, तो यह लिस्ट आपके बड़े काम की है. यहां आपको संस्कृत भाषा से चुने गए कुछ बेहद खूबसूरत, मीनिंगफुल और पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर नाम और उनके प्यारे अर्थ जानने को मिलेंगे.

Sanskrit Baby Girl Names: जब घर पर एक बेटी का जन्म होता है, तो पूरा परिवार खुशियों से भर जाता है. हर तरफ जश्न का माहौल होता है और परिवार के सभी सदस्य इस नन्ही सी जान पर अपना सारा समय और एनर्जी लगाने लग जाते हैं. बेटी का जन्म होते ही माता-पिता पर कई तरह की जिम्मेदारियां भी आ जाती हैं, जिनमें से सबसे बड़ी जिम्मेदारी उसके लिए एक बेहतरीन नाम का चुनाव करना होता है. माता-पिता अपनी बच्ची के लिए हमेशा एक ऐसा नाम चुनना चाहते हैं, जो सिर्फ सुनने में ही मीठा न लगे, बल्कि उसका अर्थ भी काफी गहरा और सुंदर हो. अगर आपके घर पर भी एक बेटी का जन्म हुआ है और आप उसके लिए एक ऐसे नाम की तलाश में हैं, जो सिर्फ मॉडर्न ही न हो बल्कि हमारे ट्रेडिशंस के साथ भी जुड़ा हुआ हो, तो आज का यह आर्टिकल आपके बड़े काम का है. आज हम आपकी नन्ही सी परी के लिए संस्कृत भाषा से चुनकर कुछ बेहद ही खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम लेकर आए हैं. आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन संस्कृत भाषा को दुनिया की सबसे पुरानी और समृद्ध भाषाओं में से एक माना जाता है. इस भाषा के शब्दों में एक अलग ही गहराई और पॉजिटिव एनर्जी होती है. तो चलिए, नामों की इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इनके खूबसूरत अर्थ भी जान लेते हैं.

प्रकृति की सुंदरता और मासूमियत से जुड़े नाम

  • अनाया: इस नाम का अर्थ होता है जिसका कोई मार्गदर्शक न हो या फिर जो पूरी तरह से आजाद हो. यह नाम बोलने में बहुत ही मॉडर्न लगता है.
  • इरा: यह देवी सरस्वती का ही एक नाम है, जिसका अर्थ होता पृथ्वी या ज्ञान भी होता है.
  • ऊर्जस्वती: इस नाम का अर्थ होता है एनर्जी से भरपूर या शक्तिशाली.
  • चार्वी: एक बेहद खूबसूरत और छोटा नाम है, जिसका अर्थ होता है एक सुंदर महिला.
  • तन्वी: इस नाम का संस्कृत में अर्थ होता है नाजुक या खूबसूरत काया वाली.
  • चित्राक्षी: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसकी आंखें एक सुंदर चित्र की तरह अट्रैक्टिव हों.
  • ध्रुवी: इस नाम का अर्थ होता है स्थिर या ध्रुव तारा. यह छोटा सा नाम दृढ़ संकल्प को दर्शाता है.
  • नवम्या: इस नाम का अर्थ होता है बिल्कुल नई या फ्रेश.
  • प्रणवी: देवी पार्वती का एक रूप और ॐ ध्वनि को भी प्रणवी कहा जाता है.
  • रुही: इस नाम का अर्थ होता है आत्मा या सच्चे दिल वाली.

ये भी पढ़ें: अपनी नन्हीं राजकुमारी के लिए चुनें एक बेहद खूबसूरत रॉयल नाम, अर्थ जानकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

भगवान और देवी-देवताओं से प्रेरित पवित्र नाम

  • आद्विका: इस नाम का अर्थ होता है अद्वितीय या जिसके जैसा कोई दूसरा न हो.
  • ईशानी: यह भगवान शिव की पत्नी यानी देवी पार्वती का एक बेहद प्रभावशाली नाम है.
  • कात्यायनी: यह नवदुर्गा में से एक देवी का नाम है, जिसे साहस और शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है.
  • गायत्री: इस नाम का अर्थ होता है वेदों की माता और पवित्र मंत्र. इस नाम को ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है.
  • जगन्मयी: इस नाम का अर्थ होता है पूरे ब्रह्मांड को संभालने वाली या जगत जननी.
  • त्रिशिका: यह देवी लक्ष्मी का ही एक दुर्लभ नाम है, जो समृद्धि लेकर आता है.
  • निहारिका: इस नाम का अर्थ होता है ओस की बूंदें या आकाशगंगा में तारों का ग्रुप.
  • भव्यता: इस नाम का अर्थ होता है जिसका व्यक्तित्व शानदार, बड़ा और आदरणीय हो.
  • मनस्विनी: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धिमान, गर्व से जीने वाली या मन को वश में रखने वाली.
  • वाग्देवी: यह ज्ञान और वाणी की देवी सरस्वती का एक बेहद सुंदर नाम है.

ज्ञान, बुद्धि और खुशहाली के प्रतीक नाम

  • अन्विता: इस नाम का अर्थ होता है जो सबको साथ लेकर चले या प्रेम से भरी हुई.
  • आराध्या: इस नाम का अर्थ होता है जिसकी पूजा की जा सके या जो सभी के आदर के योग्य हो.
  • कृति: इस नाम का अर्थ होता है कला की एक सुंदर रचना या कामयाबी.
  • चेतना: इस नाम का सीधा अर्थ होता है जागरूकता, जीवन शक्ति या बुद्धि.
  • दिव्यांका: इस नाम का अर्थ होता है दैवीय अंश या भगवान का आशीर्वाद.
  • नंदिनी: इस नाम का अर्थ होता है जो हमेशा आनंद और खुशियां बांटती हो. यह नाम माता दुर्गा और कामधेनु गाय से भी जुड़ा हुआ है.
  • प्रज्ञा: इस नाम का संस्कृत में अर्थ होता है असीम ज्ञान या तेज बुद्धि.
  • मेधा: इस नाम का अर्थ भी बुद्धि और याद रखने की शक्ति से है.
  • सान्वी: यह देवी लक्ष्मी का एक मॉडर्न और बेहद लोकप्रिय नाम है जिसका मतलब प्यारी होता है.
  • हंसिनी: इस नाम का अर्थ होता है जो हंस की तरह सुंदर और पवित्र हो. यह भी देवी सरस्वती से प्रेरित एक नाम है.

ये भी पढ़ें: बेटे के लिए चुनें राजाओं जैसी शान वाले ये दमदार नाम, हर कोई करेगा तारीफ और भीड़ में अलग बनेगी पहचान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >