15 अगस्त की छुट्टी का उठाएं पूरा फायदा, घर के ये 10 जरूरी काम कर डालें

15 अगस्त की छुट्टी को सिर्फ आराम में बिताने के बजाय घर को व्यवस्थित करने में लगाएं. अलमारी, किचन, फ्रिज और स्टोर रूम की सफाई से लेकर जरूरी कागजात, गैजेट्स और पौधों की देखभाल तक, ये 10 काम घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाएंगे.

15 अगस्त इस बार शनिवार को है और इसके साथ रविवार की छुट्टी भी मिल रही है. ऐसे में दो दिन का यह ब्रेक सिर्फ सोने, टीवी देखने या घूमने में बिताने के बजाय घर के उन जरूरी कामों को निपटाने में लगाया जा सकता है, जो रोज की भागदौड़ में छूट जाते हैं. इससे घर भी व्यवस्थित रहेगा और मन को भी सुकून मिलेगा.

1. अलमारी को करें व्यवस्थित

अलमारी से ऐसे कपड़े निकालें जिन्हें लंबे समय से नहीं पहना है. अच्छे कपड़े जरूरतमंदों को दे सकते हैं. कंबल, जैकेट और गर्म कपड़ों को धूप दिखाकर साफ जगह पर रख दें.

2. किचन की करें सफाई

किचन के डिब्बे, मसाले और राशन चेक करें. जिन सामान की एक्सपायरी हो चुकी है, उन्हें हटा दें. तेल से चिपचिपे डिब्बों और किचन की शेल्फ की भी अच्छी तरह सफाई करें.

3. फ्रिज को करें डीप क्लीन

फ्रिज खाली करके सारे रैक धोएं. पुराने और खराब सामान को निकाल दें. फ्रिज के अंदर जमी गंदगी और दाग भी साफ करें.

4. दवाओं का बॉक्स चेक करें

घर की फर्स्ट-एड किट में रखी दवाओं की एक्सपायरी डेट जरूर देखें. जरूरी पट्टियां, एंटीसेप्टिक और दूसरी बेसिक चीजें खत्म हो गई हों तो उन्हें दोबारा खरीदकर रखें.

5. जरूरी कागजात संभालें

आधार, पैन, इंश्योरेंस, बैंक और गाड़ी से जुड़े कागजात को अलग-अलग फोल्डर में रखें. जरूरी दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी भी सुरक्षित जगह पर रख सकते हैं.

6. मोबाइल और लैपटॉप का डेटा साफ करें

फोन और लैपटॉप से फालतू फोटो, वीडियो और बड़ी फाइलें डिलीट करें. जरूरी डेटा को हार्ड डिस्क या क्लाउड में सेव कर लें। इससे डिवाइस की स्टोरेज भी खाली होगी.

7. घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान की सफाई

एसी के फिल्टर, सीलिंग फैन, ट्यूबलाइट और वाई-फाई राउटर की धूल साफ करें. खराब तार, प्लग या एक्सटेंशन बोर्ड को इस्तेमाल करने के बजाय ठीक करवाएं.

8. पौधों को दें थोड़ा समय

गमलों से सूखी पत्तियां और खरपतवार हटाएं. पौधों में खाद डालें और जरूरत के हिसाब से कटाई-छंटाई करें। इससे पौधे ज्यादा हरे-भरे दिखेंगे.

9. शू-रैक और स्टोर रूम छांटें

टूटे या पुराने जूते-चप्पल अलग करें. स्टोर रूम में पड़े खाली डिब्बे, बेकार सामान और कबाड़ को हटाएं. जो चीजें काम की नहीं हैं, उन्हें घर में जमा करके न रखें.

10. घर के प्रवेश द्वार को सजाएं

मुख्य दरवाजे और नेमप्लेट की सफाई करें. पर्दे और बेडशीट बदलें और एंट्री पर कोई सुंदर पौधा रखें. छोटी-सी सफाई से घर का पूरा लुक बदला हुआ नजर आएगा.

यह भी पढ़ें: तिरंगे के रंगों से दें नाश्ते को नया ट्विस्ट, इस 15 अगस्त ट्राई करें ये 7 रेसिपीज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >