नवरात्रि में हर किसी की नजर टिकेगी आप पर! महिलाओं के लिए ये हैं ट्रेंडी आउटफिट आइडियाज

Navratri Trendy Outfits Women 2025: नवरात्रि शुरू होते ही महिलाओं की सबसे बड़ी टेंशन होती है कि पूजा और गरबा के लिए क्या पहनें. अगर आप इस नवरात्रि स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं खास आउटफिट आइडियाज. ट्रेडिशनल लहंगा-चोली, अनारकली सूट, फ्लोरल गाउन और इंडो-वेस्टर्न स्टाइल के कपड़े आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लगाएंगे.

Navratri Trendy Outfits Women 2025: नवरात्रि शुरू होते ही महिलाओं की सबसे बड़ी टेंशन होती है कि पूजा में क्या पहनें. खासकर नवरात्रि के त्योहार में तो अक्सर लोग नये कपड़े पहनते ही हैं. वैसे भी हर साल एक ही डिजाइन के कपड़े पहनना किसी को भी अच्छा नहीं लगता है, इसलिए प्रत्येक वर्ष लोग ट्रेडिंग कपड़े की तलाश में रहते हैं. खासकर महिलाएं इस दौरान अपनी ड्रेसिंग से खास अंदाज में नजर आना चाहती हैं. ऐसे में अगर आप भी इस नवरात्रि स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखना चाहती हैं तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं खास आउटफिट आइडियाज, जो आपके लुक को और भी खास बनाएंगे.

ट्रेडिशनल लहंगा-चोली

नवरात्रि की रात में कई जगहों पर गरबा और डांडिया का आयोजन होता है. इस मौके पर लहंगा-चोली महिलाओं की पहली पसंद रहती है. चटक रंगों, मिरर वर्क और कढ़ाई वाले लहंगे इस बार भी फैशन में छाए हुए हैं. लहंगे को सही तरीके से स्टाइल करने से आप न केवल आकर्षक दिखेंगी, बल्कि ट्रेंड से भी जुड़े रहेंगी. गरबा की रौनक में आरामदायक और हल्के लहंगे पहनना हमेशा बेहतर रहता है.

Pic credit- grok

अनारकली और फ्लोरल गाउन

अगर आप लहंगे से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो अनारकली सूट और फ्लोरल प्रिंट वाले गाउन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे. अनारकली सूट आपको रॉयल और एलीगेंट लुक देता है, वहीं फ्लोरल गाउन आपको फ्रेश और यंग अंदाज में पेश करता है. डांस करते समय हल्के और फ्लोइंग फैब्रिक चुनें, इससे आपको आराम के साथ स्टाइलिश लुक भी मिलेगा.

Pic credit- grok

इंडो-वेस्टर्न स्टाइल

आजकल युवतियों में इंडो-वेस्टर्न स्टाइल काफी लोकप्रिय हो रहा है. पलाजो विद लॉन्ग कुर्ता, केप स्टाइल गाउन या असिमेट्रिक टॉप विद स्कर्ट इस सीजन में फैशन के ट्रेंड्स में शामिल हैं. ये आउटफिट्स आपको मॉडर्न और ट्रेडिशनल का बढ़िया लुक देते हैं.

Pic credit- flipkart

स्टाइलिश ज्वेलरी और एक्सेसरीज

आउटफिट्स को कंप्लीट करने के लिए ज्वेलरी का सही चुनाव बेहद जरूरी है. ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, झुमके, चूड़ियां, बैंगल्स और बिंदी आपके लुक को ट्रेडिशनल टच देंगे. कमरबंद, स्टोल या डुपट्टा स्टाइलिंग भी आपके लुक को डिफाइन करती है और खास बनाती है. सही जूते जैसे मोजरी या ट्रेडिशनल सैंडल्स पहनना भी जरूरी है, ताकि डांस करते समय आराम भी रहे.

Pic credit- meta ai

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >