आजादनगर: ताबीर हत्याकांड में जेल में बंद हाजी सद्दाम को जमानत मिली

13 जनवरी 2023 को तबीर की हत्या हुई थी. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी. तब से लेकर अबतक आरोपी जेल में बंद था.

जमशेदपुर. मानगो आजादनगर में पिछले साल हुए ताबीर हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी हाजी सद्दाम की झारखंड हाइकोर्ट ने बुधवार को जमानत याचिका स्वीकार कर ली. कोर्ट में बचाव पक्ष से अधिवक्ता प्रकाश झा, अधिवक्ता सुरभि पैरवी की थी. मालूम हो कि 13 जनवरी 2023 को ताबीर की हत्या हुई थी. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था. तब से लेकर अबतक आरोपी जेल में बंद था. एक बार हाइकोर्ट में उसकी जमानत खारिज भी की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >