Winter Tips: अब आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी सर्दियां, इन चीजों के सेवन से गर्म रखें अपना शरीर

Winter Tips: अगर सर्दियों के इन दिनों में आपको ज्यादा ठंड लगती है तो ऐसे में इन चीजों से सेवन से आप अपने शरीर को गर्म रख सकते हैं.

Winter Tips: सर्दियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में कुछ लोगों के लिए यह एक मुसीबत की तरह भी साबित होता है. कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें अन्य लोगों की तुलना में ठंड ज्यादा लगती है और इसी वजह से वे काफी परेशान भी रहते हैं. वैसे तो सर्दियों से बचने के लिए कई तरीके हैं जिनमें गर्म कपड़े पहनना और हीटर का इस्तेमाल करना सबसे आम है. ये सभी चीजें तो आपको बाहर से गर्माहट देती हैं लेकिन अगर आपको अपने शरीर को अंदर से गर्म करना है तो ऐसे में आपको क्या करना चाहिए? आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आप सर्दियों के दिनों में भी अपने शरीर को अंदर से गर्माहट दे सकते हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

अदरक

सर्दियों के दिनों में अगर आप अपने शरीर को अंदर से गर्म रखना चाहते हैं तो ऐसे में अदरक का सेवन करना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. अदरक में आपको भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लामेट्री प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करते हैं. अदरक के सेवन से आपका डाइजेशन भी बेहतर रहता है. आप अगर चाहें तो इसका सेवन सब्जियों में डालकर, चाय में डालकर या फिर शरबत बनाकर भी कर सकते हैं.

Also Read: Health Tips: अब सर्दियों में भी आपकी इम्युनिटी नहीं पड़ेगी कमजोर, इन चीजों की मदद से तैयार करें अमेजिंग ड्रिंक

Also Read: Parenting Tips: सर्दियों में आपके छोटे बच्चे नहीं पड़ेंगे बीमार, नहलाते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

गुड़

गुड़ न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है बल्कि सर्दियों के दिनों में अगर इसका सेवन किया जाए तो यह आपके शरीर को भी गर्म रखने में मदद करता है. गुड़ में आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम और आयरन पाया जाता है जो आपकी इम्युनिटी को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. अगर सर्दियों के दिनों में आपको खांसी और जुखाम जैसी समस्या रहती है तो आपको जरूर इसका सेवन करना चाहिए.

घी

सर्दियों के दिनों में घी का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद फैटी एसिड्स शरीर को अंदर से गर्म रखने में काफी मदद करते हैं. इसके सेवन से आपका डाइजेशन तो बेहतर होता ही है बल्कि इसके साथ ही आपकी आंतें भी मजबूत होती हैं.

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स का सेवन मजेदार होने के साथ ही काफी फायदेमंद भी होता है. हमारे सेहत के लिए इन्हें काफी ज्यादा फायदेमंद भी माना जाता है. सर्दियों के दिनों में इनके सेवन से हमारा शरीर अंदर से गर्म हो जाता है. सर्दियों के इन दिनों में आपको अपने डायट में काजू, किशमिश और आल्मंड जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करना चाहिए. इनके सेवन से आपको कई तरह के पोषक तत्व भी मिल जाते हैं.

Also Read: Health Tips: सर्दियों में जरूर करें इन ड्रिंक्स का सेवन, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर और कंट्रोल में रहेगा कोलेस्ट्रॉल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >