Makhana For Weight Loss: मखाना खाकर घटाएं वजन, डायटीशियन से जानिए इसका सही तरीका

Makhana For Weight Loss: वजन घटाना है तो मखाना आपके लिए काफी सही रहेगा. डायटीशियन मोनिका जी से जानेंगे मखाना खाने का सही तरीका आदि के बारे में विस्तार से..

Makhana For Weight Loss: मखाना से भी मोटापा को कम किया जा सकता है. अगर आप वजन घटाने की प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए मखाना काफी बेस्ट रहेगा. क्योंकि यह न सिर्फ शरीर के लिए फायदेमंद है बल्कि इसे खाने से वजन भी तेजी से घटाया जा सकता है. क्योंकि मखाना में लो कैलोरी होता है जो वजन घटाने में मदद करता है. इसके अलावा मखाने में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स भी पाया जाता है. हालांकि इसमें कॉलेस्ट्रोल की मात्रा बहुत कम होती है. अगर आप मखाना खाते हैं तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी. चलिए डायटीशियन मोनिका जी से जानते हैं मखाना खाने का सही तरीका क्या है.

मखाने से घटाएं वजन

डायटीशियन मोनिका जी बताती हैं कि अगर आप वजन घटाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए मखाने काफी लाभकारी रहेगा. क्योंकि इसे खाने से वजन कम किया जा सकता है. आप अगर मखाने स्नैक्स की तरह अपने डाइट में शामिल करते हैं तो बढ़ते वजन को काबू में किया जा सकता है.

Also Read: सिर्फ तरबूज ही नहीं इसके बीज में भी छिपे हैं कई स्वास्थ्य लाभ

मखाना खाने का सही तरीका भुनकर

वजन कम करना है तो आप मखाने को भुनकर खा सकते हैं. इसके लिए एक कटोरा मखाना लें और एक पैन में हल्का सा घी डालें. गर्म होने के बाद उसमें मखाना डालकर रोस्ट कर लें. इसमें बाद उसमें चुटकीभर नमक मिला लें और रोज इसे खाएं.

नार्मल मखाना

वेट लॉस करना है तो आप नार्मल मखाना भी खा सकते हैं. क्योंकि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व वजन कम करने में मदद करते हैं साथ ही हमारे शरीर को दुरुस्त भी रखते हैं. इसे खाने से बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है. अगर आप वजन घटा रही हैं तो इस स्नैक्स को अपने डाइट में जरूर शामिल करें.

Also Read: अच्छी नींद चाहिए तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक घरेलू उपाय, नहीं खानी पड़ेगी गोलियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >