क्या आप भी ठंड से बचने के चक्कर में पाल रहे ये बीमारियां, आज ही बदलें ये आदत

सर्दियों में लोग ठंड लगने से खुद को बचाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं. अगर आपको भी सर्द रातों में गर्म और ऊनी मौजे पहनकर सोने की आदत है, तो ये खबर आपके लिए है. जुराबें पहनकर सोना आपके सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है.

सर्दी के मौसम में लोग आम तौर पर लोग पूरी तरह से खुद को ढ़क कर रखना पसंद करते हैं. लोग रात में सोते वक्त गर्म मौजे पहनकर सोना पसंद करते हैं. सर्दियों में सबसे अधिक ठंड तलवे में लगती है और इससे बचने के लिए लोग मौजे पहनते हैं. गर्म मौजे पहन कर सोने से गर्मी तो आती है, लेकिन क्या आप गर्म मौजे पहनकर सोने के घातक परिणामों से वाकिफ हैं. बहुत तंग या बहुत टाइट मौजे पहनकर तो बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए. पढ़े मौजे पहन कर ज्यादा देर रखने या सोने से होने वाले सेहत के पांच बड़े नुकसान.

कई तरह के शारिरिक नुकसान

मौजे पहनने से सेहत को कई तरह के शारिरिक नुकसान होते हैं. अगर आपके पैरों में ओवरहीटिंग की समस्या है तो तुरंत ही अपने चिकित्सक से सलाह लें. आइये विस्तार से उन नकारात्मक प्रभाव के बारे में जानते हैं जो आपकी सेहत पर गर्म मौजे को लगातार पहनने पर पड़ता है.

ब्लड सर्कुलेशन होगा कम

रात में पैर में मौजे पहनकर सोने से ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ सकता है. अधिक तंग मौजे पहनने पर आपके पैरों में सूजन हो सकती है. इसके अलावा अधिक समय तक नस के दबे रहने पर आपके ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत हो सकती है. रक्तस्नाव तीव्र होने से आपको अत्यधिक गर्मी लगने के साथ-साथ बेचैनी की समस्या भी हो सकती है.

ओवरहीटिंग की हो सकती है समस्या

लगातार गर्म मौजे पहने रहने से आपको ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है. शरीर को गर्माहट मिलना अच्छी बात है लेकिन अधिक शरीर में अधिक गर्मी होने पर कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. इससे नींद नहीं आने की भी समस्या हो सकती है. रात को मौजे पहनकर सोने से अनिद्रा की भी परेशानी होती है.

फंगल इन्फेक्शन

पैरों में मौजे पहनने से गर्मी आती है. गर्मी आने से पसीना निकलने से नमी पैदा होने से फंगल इंफेक्शन हो सकता है, जिससे त्वचा खराब हो सकती है. इसके अलावा इंफेक्शन भी हो सकती है. पैरों में फंगल इंफेक्शन होने से यह नाखूनों में भी फैल सकता है जिससे नाखूनों के खराब होने के साथ-साथ कई तरह के संक्रमण हो सकते हैं.

Also Read: New Year Party के लिए ट्राई करें ये नेल आर्ट,आपके लुक को कई गुना करेगा इनहेंस दिल की हो सकती है समस्या

मौजे पहनकर सोने से दिल की समस्या पैदा हो सकती है. टाइट मौजे पहनकर सोने से हार्ट से ब्लड पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता होती है. पैरों की नसों में दवाव होने से हृदय की समस्या होने लगती है.

Also Read: खतरनाक है विंटर सीजन में कम पानी पीने की आदत, अगर आप भी करते हैं ऐसा तो तुरंत करें सुधार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >