Surya Grah Upay: कुंडली में सूर्य ग्रह के कमजोर होने पर होती हैं ये बीमारियां, जानें उपाय

Surya Grah Upay: सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और मेष राशि में यह उच्च होता है जबकि तुला इसकी नीच राशि है. ऐसे में अगर जन्म कुंडली में सूर्य शुभ स्थान पर स्थित हो तो जातक को इसके शुभ परिणाम मिलते हैं.

Surya Grah Upay: सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों में सबसे शक्तिशाली माना जाता है. ज्योतिष में सूर्य को जगत का आत्मा कहा गया है. सूर्य से ही इस पृथ्वी पर जीवन है. सूर्य ग्रह जन्म कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करता है. बता दें, सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और मेष राशि में यह उच्च होता है जबकि तुला इसकी नीच राशि है. ऐसे में अगर जन्म कुंडली में सूर्य शुभ स्थान पर स्थित हो तो जातक को इसके शुभ परिणाम मिलते हैं.

Also Read: Grah Dosh ke Upay: कुंडली में ग्रह दोष से मुक्ति पाने के लिए जरुर करें ये आसान उपाय, मिलेगी समस्याओं से मुक्ति

वहीं जिसकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है उसे जीवन में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. साथ ही वह व्यक्ति कई बीमारियों से भी ग्रसित रहता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं सूर्य के कमजोर होने पर व्यक्ति किन बीमारियों से पीड़ित रहता है और क्या-क्या समस्या उन्हें झेलना पड़ती है. साथ ही उन समस्याओं के उपायों के बारे में भी आपको बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं –

  • जिन व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है वो व्यक्ति अधिकतर अल्सर, फेफड़े और दिल की बीमारी से परेशान रहता है. अगर आप भी इन बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको इसे ठीक करने के लिए रविवार के दिन जल में लाल रंग का फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य चढ़ाना चाहिए. साथ ही दान भी करना चाहिए. ऐसा करने से आपको जल्द फायदा देखने को मिलेगा.

Also Read: Vastu Tips For Morning: सुबह उठते ही भूलकर भी इन चीजों को कभी न देखें, पूरा दिन हो सकता है अशुभ

  • जिनको माइग्रेन की समस्या होती है उनकी कुंडली में भी सूर्य कमजोर होता है. इसे ठीक करने के लिए सूर्य देव को नियमित रूप से जल चढ़ाना चाहिए. इसे बंद नहीं करना चाहिए. आप सूर्य देव को इसके लिए लाल रंग का फल जैसे -सेब का भोग लगा सकते हैं.

  • हड्डियों से संबंधित रोग से ग्रसित व्यक्तियों को अपनी समस्या दूर करने के लिए पिता व पिता तुल्य लोगों की सेवा करना चाहिए. साथ ही रविवार के दिन सूर्य को जल अर्घ्य देना चाहिए. इस नियम को आपको छोड़ना नहीं है. आपको जल्द ही रोगों से छुटकारा मिलेगा.

  • सूर्य के कमजोर होने पर व्यक्ति को लाल और पीले रंग के वस्त्र, गुड़, सोना, तांबा, माणिक, गेहूं, लाल कमल, मसूर की दाल, गाय आदि का दान करना चाहिए.

  • सूर्य के कमजोर होने पर व्यक्ति को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. इस स्तोत्र के पाठ से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को शुभ फल मिलते हैं.

  • सूर्य के कमजोर होने पर व्यक्ति को रविवार का व्रत करना चाहिए. इस व्रत से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं.

  • सूर्य के कमजोर होने पर व्यक्ति को रविवार के दिन सूर्य देव की प्रतिमा या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति को शुभ फल मिलते हैं.

  • सूर्य ग्रह का हमारे जीवन में बहुत महत्व है. अगर सूर्य ग्रह कमजोर होता है तो व्यक्ति को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसलिए अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है तो आपको इन उपायों को करने से अवश्य लाभ मिलेगा.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >