Soaked Cloves: भीगे हुए लौंग खाने के 4 सबसे बड़े फायदे

Soaked Cloves: भीगे हुए लौंग सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. चलिए डायटीशियन से जानते हैं भीगा हुआ लौंग खाने के लाभ...

Soaked Cloves: लौंग आपको सभी भारतीय घरों मिल जाएगा. इसका उपयोग मसालों के रूप में किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं पानी में भीगे हुए लौंग अगर आप खाते हैं तो यह आपके सेहत के लिए कितने लाभकारी होगे. आज हम इस लेख में डायटीशियन मोनिका जी से जानेंगे भीगे हुए लौंग खाने के फायदे के बारे में विस्तार से…

लौंग में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

मोनिका जी बताती हैं कि लौंग में फाइबर विटामिन सी, के, फोलेट ,ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल जैसे गुण जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए जरूरी है.

पाचन में

अगर आप रोजाना रात में तीन से चार लौंग को पानी में भिगोकर रखे देती हैं और सुबह उठकर उस लौंग को खाती हैं तो इससे आपका पाचन दुरुस्त रहेगा. क्योंकि लौंग में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो गैस, अपच आदि समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करते हैं. इसलिए सभी को भीगे हुए लौंग जरूर खाना चाहिए.

त्वचा के लिए

भीगे हुए लौंग को अगर आप सुबह खाते हैं आपकी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है. क्योंकि लौंग के पानी को पीने से एजिंग के लक्षण कम होते है, सनबर्न और दाग-धब्बों से भी निजात मिलता है.

Also Read: केले के तने का जूस पीने के 5 सबसे बड़े फायदे

डायबिटीज कंट्रोल करें

रोजाना पानी में भीगे हुए लौंग का अगर आप सेवन करते हैं तो डायबिटीज कंट्रोल में रहता है. क्योंकि लौंग में मौजूद गुण ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने में मदद करता है.

सिरदर्द में

रोजाना पानी में भीगे हुए लौंग का अगर आप सेवन करते हैं तो सिरदर्द में आराम मिलता है. अगर आप तनाव या अनिद्रा से जूझ रहे हैं तो सुबह लौंग का पानी पी सकते हैं. यह सिरदर्द में आराम तो दिलाएगा ही साथ ही आपको अन्य बीमारियों से लड़नी की क्षमता भी देगा.

Also Read: खाली पेट सौंफ का पानी पीने के 4 सबसे बड़े और जबरदस्त फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >