Soaked Chuara: पानी में भीगे हुए छुहारा खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

Soaked Chuara: भीगे हुए छुहारा सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है. डायटीशियन बताती हैं कि रोजाना चार से पांच छुहारा सभी को खाना चाहिए. चलिए जानते हैं भीगा हुआ छुहारा खाने के 5 सबसे बड़े फायदे...

Soaked Chuara: छुहारा सभी को खाना चाहिए. डायटीशियन मोनिका जी बताती हैं कि छुहारा में आयरन, प्रोटीन, विटामिन्स, फाइबर आदि मौजूद होता है जो सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है. अगर आप रोजाना चार से पांच छुहारा खाते हैं तो शरीर की कमजोरी दूर होती है. इसलिए सभी को छुहारा जरूर से जरूर खाना चाहिए. चलिए आज हम इस लेख के माध्यम से जानते हैं रातभर छुहारा को पानी में भिगोकर और सुबह खाने से सेहत को अनेकों लाभ मिलते हैं. आइए जानते हैं विस्तार से…

हड्डियां रहे मजबूत

पानी में छुहारा भिगोकर खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत रहती है. क्योंकि छुहारा में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों और मांसपशियों के लिए फायदेमंद होता है. भीगे हुए छुहारा खाने से शरीर हेल्दी और अंदर से मजबूत होता है. इसलिए सभी को रोजाना चार से पांच भीगा हुआ छुहारा खाना चाहिए.

कब्ज में

पानी में भीगा हुआ छुहारा खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं. क्योंकि छुहारा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है. अगर आप रोजाना भिगा हुआ छुहारा खाते हैं तो मल त्यागने में होने वाली परेशानी दूर हो जाएंगी और पेट भी साफ रहता है.

शरीर में आयरन बढ़ाए

भीगे हुए छुहारा अगर आप रोजाना खाते हैं तो शरीर को प्रचुर मात्रा में आयरन मिलेगा. जिससे शरीर की कमजोरी दूर होगा. छुहारा खाने से शरीर की थकान दूर होगी और अंदर सा शरीर भी हेल्दी रहेगा. इसलिए सभी को रोजाना चार से पांच छुहारा खाना चाहिए ताकि शरीर में कभी भी आयरन की कमी न हो.

Also Read: खाली पेट दूध का सेवन सेहत के लिए गलत या सही? जानिए

वजन बढ़ाने में

भीगा हुआ छुहारा अगर आप रोजाना चार से पांच खाते हैं तो वजन बढ़ाने में मदद मिलता और शरीर में  हेल्दी फैट भी बढ़ता है.  अगर आप दुबले-पतले हैं तो छुहारा खाना शुरू कर दें. ताकि वजन भी बढ़े और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगा.

दिल के लिए

दिल को हेल्दी रखना है तो भीगा हुआ छुहारा खाना शुरू कर दें. छुहारा हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करता है. क्योंकि छुहारे में एंटीऑक्सिडेंट, हाइपोलिपिडेमिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एपोप्टोटिक होते हैं जो स्ट्रोक और हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने में मदद करता है. इसलिए सभी को चार से पांच भीगा हुआ छुहारा खाना चाहिए.

Also Read: दही में गुड़ मिलाकर खाने के 4 सबसे बड़े फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >