Rice Water Benefits: मांड पानी पीने से दूर होती हैं 5 गंभीर बीमारियां

Rice Water Benefits: मांड यानी चावल का पानी अगर आप पीते हैं तो आपको कई सारी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा. चलिए जानते हैं मांड पीने के फायदे...

Rice Water Benefits: चावल का पानी बहुत से लोग फेंक देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल पकने के बाद उसके पानी को फेंकने के बजाय आप इसका सेवन कर सकते हैं. क्योंकि पके हुए चावल का पानी पीने से कई सारे लाभ मिलते हैं जो कि शरीर के लिए सबसे जरूरी होते हैं. गांव के भाषा में पके हुए चावल को मांड कहा जाता है. मांड यानी पके हुए चावल के पानी में अनगिनत विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और फाइबर आदि पाए जाते हैं. चलिए जानते हैं मांड का पानी पीने के फायदे…

कब्ज करें दूर

जिन लोगों को कब्ज की समस्या है उन्हें मांड यानी चावल का पानी पीना चाहिए. क्योंकि चावल का पानी पीने से पेट से जुड़ी तकलीफों को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है. अगर आपको कब्ज है तो मांड का पानी पीना शुरू कर दें.

स्किन को रखें दुरुस्त

चावल का पानी यानी मांड स्किन के लिए लाभकारी होते हैं. अगर आप नियमित रूप से मांड का सेवन करते हैं तो इसका असर आपके स्किन पर भी देखने को मिल सकता है.इससे आपका मुंहासे और झुर्रियों से निजात मिलता है.

शरीर में बढ़ाएं एनर्जी

पके हुए चावल का पानी पीने से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है. क्योंकि मांड के पानी में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते हैं जो कि शरीर के लिए सबसे जरूरी होता है. मांड के पानी में घी और नमक डालकर अगर आप पीते हैं तो इसका अच्छा असर आपके बॉडी पर पड़ेगा.  

बीपी को रखें कंट्रोल

पके हुए चावल का पानी यानी मांड में सोडियम की मात्रा सबसे कम होती है जो कि बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. अगर आप बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं तो मांड पीना शुरू कर दें.

बुखार करें दूर

जिन लोगों को हल्के फुल्के फीवर होता है उन्हें चावल का पानी यानी मांड पीना शुरू कर देना चाहिए. क्योंकि मांड पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी साथ ही न्यूट्रिशनल लॉस भी पूरा होगा. मांड का पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है.

Also Read: मेथी और दूध साथ में सेवन करने के ये हैं 5 सबसे बड़े फायदे

Also Read: ये हैं बच्चों की हाइट बढ़ाने वाला जूस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >