Red Grapes Benefits: हार्ट से लेकर किडनी को रखना है दुरुस्त तो खाना शुरू कर दें लाल अंगूर, डायटीशियन से जानिए

Red Grapes Benefits: आज हम इस लेख में डायटीशियन मोनिका जी से जानेंगे लाल अंगूर खाने से सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में... चलिए जानते हैं विस्तार से...

Red Grapes Benefits: अंगूर खाना भला किसको पसंद नहीं होगा. खाने में खट्टा मीठा अंगूर सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. वैसे तो अंगूर लाल, हरा और काला आदि प्रकार के होते हैं. आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से डायटीशियन मोनिका जी से जानेंगे लाल अंगूर खाने के फायदों के बारे में विस्तार से…

लाल अंगूर में कौन से पोषक तत्व पाए जाते है

लाल अंगूर में विटामिन-सी, ए, एंटी ऑक्सिडेंट आयरन, कैल्शियम जिंक, कॉपर, पोटैशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं. इसे खाने से सेहत को अनेकों लाभ मिलते हैं…

इम्यून करें बूस्ट

अंगूर सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं. अगर आप रोज लाल अंगूर का सेवन करते हैं तो इससे इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा. इतना ही नहीं इसमें मौजूद पोषक तत्व हड्डियों के विकास और पाचन स्वास्थ्य भी हेल्दी रखने में मदद करते हैं.

आंखों को रखें दुरुस्त

लाल अंगूर का सेवन आंखों के लिए काफी लाभदायक हो सकता है. क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और आंखों की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है. लाल अंगूर खाने से आंखों की मोतियाबिंद से भी बचा जा सकता है.

ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल

लाल अंगूर के सेवन से ब्लड प्रेशर में सुधार किया जा सकता है. अगर आप रोजाना अंगूर खाते हैं तो इससे आपकी रक्तचाप में सुधर और खून को भी साफ किया जा सकता है.

हृदय को रखें दुरुस्त

लाल अंगूर में फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक एसिड मौजूद होते हैं जो हृदय रोग से बचाने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और दिल को दुरुस्त रखते हैं.

किडनी को रखें दुरुस्त

लाल अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो किडनी की समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं. जहां एक ओर एंटीऑक्सीडेंट खून को साफ़ करते हैं तो वहीं दूसरी ओर यह किडनी की समस्या के जोखिम को भी कम करने में मदद करते हैं.

Also Read: इन होममेड तरीके से सिगरेट की तलब से निजात पाएं

पाचन को रखें दुरुस्त

लाल अंगूर में पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं. जो लोग पाचन से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें अपने डाइट में लाल अंगूर का सेवन करना चाहिए.

कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल

लाल अंगूर में मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं. अगर आप रोजाना अपने डाइट में लाल अंगूर का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होगा. इसके अलावा लाल अंगूर खाने से याददाश्त और मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है साथ ही अल्जाइमर रोग का खतरा भी कम हो जाता है.

Also Read: विटामिन बी12 की कमी है तो इन आयुर्वेदिक चीजों को खाकर करें दूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >