वीडियो: रात भर नींद ना आने की समस्या से पाएं छुटकारा, जानें क्या है वजह

मानव शरीर की प्रमुख समस्याओं में से एक अनिद्रा की समस्या है. ज्यादातर युवा इस समस्या से ग्रसित है. इसमें रात के समय नींद नहीं आती है और नींद नहीं पूरी होने की वजह से लोग पूरे दिन अनएक्टिव और उदासीन रहते हैं.

नींद ना आने की समस्या से आज लाखों लोग ग्रसित हैं. कई बार पूरे दिन काम करने और थकने के बाद भी नींद नहीं आती है. नींद पूरी ना होने से लोगों को कई बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है. नींद ना आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे हर किसी की अनिद्रा की समस्या अलग होती है वैसे ही सबको नींद ना आने के कारण भी अलग-अलग होते हैं. इसके बड़े कारणों में तनाव, जीवनशैली का सही ना होना, शारिरिक गतिविधि ना होना और रात में देर तक जगने की आदत लग जाने से भी नींद नहीं आती है.

अनिद्रा की समस्या अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरीकों से होती है. कुछ लोगों को नींद आती ही नहीं है. कुछ लोगों को नींद आती तो है,लेकिन थोड़े ही देर में खुल जाती है. कुछ लोगों को नींद खुल जाने के बाद दोबारा नींद नहीं आती है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको बहुत अधिक नींद आती है. कुछ लोगों की समस्या ये है कि उन्हें रात में नींद ना आकर दिन में आती है. इससे निजात पाने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव कर सकते हैं. इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटि बढ़ने से थकावट होने पर भी नींद आती है.

Also Read:
वीडियो: देशभर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन, मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से लेकर कोलकाता के पार्क स्ट्रीट तक मना जश्न

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >