Pregnancy Tips: गर्भावस्था में बन रही है गैस तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Pregnancy Tips: गर्भवती महिलाओं को अक्सर गैस की समस्या का सामना करना पड़ता है. चलिए कुछ घरेलू टिप्स के बारे में जानते हैं...

Pregnancy Tips: गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए. क्योंकि इस समय उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. उन्हीं में से एक है गैस की समस्या. वैसे तो गर्भवती महिलाओं में गैस का होना कई बड़ी बात नहीं है. इस आर्टिकल में हम कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानेंगे, जिसे अपनाकर गैस की समस्या से राहत पाया जा सकता है.

सौंफ खाएं

गर्भवती महिला को अगर गैस की समस्या है तो उन्हें सौंफ खाना चाहिए. इसे खाने से गैस की समस्या से भी राहत पाया जा सकता है. आप चाहे तो खाना खाने के बाद रोजाना एक चम्मच सौंफ चबा सकती हैं.

मेथी का पानी पिएं

गैस की समस्या से राहत चाहिए तो मेथ का पानी आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है. इसके लिए आप रात में एक चम्मच मेथी को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर पिएं. इससे गैस से निजात मिल सकती है.

Also Read: ये हैं लू से बचने का आयुर्वेदिक उपचार

नारियल पानी पिएं

प्रेग्नेंसी में गैस की समस्या है तो नारियल पानी पीना शुरू कर दें. क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व पेट के लिए काफी लाभकारी होता है. इसे पीने से पेट की जलन आदि से निजात पाया जा सकता है.

Also Read: सीने में दर्द है तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

पुदीने की चाय पिएं

पुदीने की चाय प्रेग्नेंसी में हो रही गैस की समस्या से निजात पाया जा सकता है. इतना ही नहीं पुदीने की चाय पीने से डाइजेशन ठीक रहता है. प्रेग्नेंसी में गैस की समस्या से निजात पाने के लिए पुदीने की चाय आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है.

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से संपर्क करें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >